फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की किस्त किन किसानों को मिलेगी और किन्हें नहीं? यहां जानें

Wed, 18 Jun 2025 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Jun 2025 10:27 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ke Liye Kaun Patra Lagta Hai: पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं। ऐसे में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Elgibile and Not Elgibile Farmers List News in Hindi
20वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 20th Installment Eligibility Criteria: भारत सरकार की कई सारी योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। इसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या अब से 3 दिन बाद जारी हो जाएगी 20वीं किस्त? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

इन 6 हजार रुपये को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में जारी किया जाता है और अब तक कुल 19 बार ये पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जा चुका है। ऐसे में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार किसानों को है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये किस्त किन किसानों को मिलेगी और किन्हें नहीं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं किन किसानों को ये किस्त मिलेगी और किन किसानों को नहीं मिलेगी। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 20th Installment Elgibile and Not Elgibile Farmers List News in Hindi
20वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े सभी किसानों को है। जान लें कि योजना के तहत लगभग हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में तो फिर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई और इसी हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि इसी महीने जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Elgibile and Not Elgibile Farmers List News in Hindi
20वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : AdobeStock

किन किसानों को मिलेगी किस्त और किन्हें नहीं?

नंबर 1

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त उन्हीं किसानों को मिलती है जो योजना से जुड़ने के बाद जरूरी काम करवा लेते हैं। जैसे, पहला काम है भू-सत्यापन का जिसमें किसान की जमीन का वेरिफिकेश होता है। अगर आप ये काम करवा लेते हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है और नहीं करवाने पर किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Elgibile and Not Elgibile Farmers List News in Hindi
20वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • योजना के तहत ई-केवाईसी का काम करवाना बेहद जरूरी है, लेकिन अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक किसान एप से भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Elgibile and Not Elgibile Farmers List News in Hindi
20वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • उन किसानों को किस्त का लाभ मिलता है जो किसान ऊपर बताए गए दोनों कामों के अलावा तीसरा काम भी करवाते हैं और वो है आधार लिंकिंग। इसमें किसान को अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इस काम को करवाने के लिए आपको अपने बैंक की शाखा में जाना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed