फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keyboard: कीबोर्ड के F और J बटन के ऊपर क्यों बने होते हैं उभार? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Tue, 17 Jun 2025 08:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 08:06 PM IST
सार

कीबोर्ड पर बने ये निशान न तो खराबी है और न ही किसी डिजाइनिंग की गलती। इसके पीछे एक बड़ी रोचक वजह छुपी हुई है। इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Why There Are Bumps On F And J Button In Keyboard Know reason here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

हम में से अधिकतर लोग कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करने के लिए हमारे पास कीबोर्ड और माउस का होना जरूरी है। इसी की मदद से आप उसे निर्देश देने का काम करते हैं। कीबोर्ड का इस्तेमाल करते समय आपने F और J बटन के ऊपर हल्का उभार वाला निशान जरूर देखा होगा। कीबोर्ड पर बने ये निशान न तो खराबी है और न ही किसी डिजाइनिंग की गलती। इसके पीछे एक बड़ी रोचक वजह छुपी हुई है। इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

Why There Are Bumps On F And J Button In Keyboard Know reason here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

कीबोर्ड के F और J बटन के ऊपर बने उभार उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाए जाते हैं, जो बिना देखते हुए कीबोर्ड पर टाइपिंग करते हैं। ये छोटे छोटे उभार बिना देखे टाइपिंग करने वाले लोगों के लिए गाइड की तरह काम करते हैं। 

Why There Are Bumps On F And J Button In Keyboard Know reason here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

F और J की-बटन पर उभार इस कारण बनाए गए होते हैं ताकि टाइप करने वाला शख्स अपनी उंगलियों को होम रो की सही स्थिति में रख सके। इससे टाइपिस्ट को पूरे कीबोर्ड के सिक्वेंस का अंदाजा लग जाता है। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
Why There Are Bumps On F And J Button In Keyboard Know reason here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

इसमें दोनों हाथों की इंडेक्स फिंगर को F और J बटन पर रखा जाता है। यह करने पर बाकी उंगलियां स्वाभाविक रूप से कीबोर्ड पर अपनी अपनी जगह पर चली जाती हैं। इस कारण टाइपिंग ज्यादा तेज और सटीक ढंग से होती है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
Why There Are Bumps On F And J Button In Keyboard Know reason here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

आज के समय मिलने वाले सभी कीबोर्ड पर यह मानक डिजाइन देखने को मिलता है। कीबोर्ड के F और J बटन के ऊपर बनाया गया उभार टाइपिंग के अनुभव को बेहतर करने के लिए है। कीबोर्ड पर A S D F G H J K L सीरीज में बटन होती हैं उन्हें होम रो कहा जाता है। होम रो कीबोर्ड के बीच में होती है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed