PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों और गरीब व जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें किसी योजना में सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना के तहत कोई अन्य लाभ। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan: 20वीं किस्त में घट सकती है लाभार्थियों की संख्या? जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
इस योजना को भारत सरकार सिर्फ किसानों के लिए चलाती है जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार किसानों को है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि 20 जून 2025 को ये किस्त जारी हो सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त क्या सच में इस दिन जारी हो सकती है या नहीं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
क्या पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 20 जून को जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है मीडिया रिपोर्ट्स में?
- दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त 20 जून 2025 को यानी 3 दिन बाद जारी हो सकती है। ऐसे में ये जान लें कि ये दावा सच नहीं माना जा सकता क्योंकि अब तक सरकार की तरह से 20वीं किस्त जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
3 of 5
क्या पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 20 जून को जारी होगी?
- फोटो : pmkisan.gov.in
- यही नहीं, पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर भी 20वीं किस्त जारी होने की तारीख नहीं दी गई है। यहां पर अभी भी 24 फरवरी 2025 को जारी हो चुकी 19वीं किस्त की जानकारी ही अपडेट है। इसके अलावा पीएम इवेंट्स की इस आधिकारिक वेबसाइट https://pmevents.mygov.in/en/home/ पर भी 20वीं किस्त जारी होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। यहां पर अगले इवेंट्स की जानकारी सरकार द्वारा अपडेट की जाती है।
4 of 5
क्या पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 20 जून को जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
तो कब आ सकती है 20वीं किस्त?
- ऐसे में अब ये सवाल भी उठना लाजमी है कि आखिर 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में ही हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में ही 20वीं किस्त जारी हो सकती है। पर ये किस तारीख को जारी होगी ये कहना थोड़ा मुश्किल है और इसके लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना ही बेहतर विकल्प है।
5 of 5
क्या पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 20 जून को जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए ये काम पूरे होने जरूरी:-
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए ई-केवाईसी का काम पूरा होना जरूरी है
- किस्त के लिए भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम होना भी जरूरी है। जिन किसानों ने ये काम करवाए हैं उन्हें ही किस्त का लाभ मिल सकता है।