फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन गलतियों के कारण नहीं मिली आपको 17वीं किस्त, यहां जानें कारण

Mon, 24 Jun 2024 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 24 Jun 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 17th Kist Not Received Yet in The Account Know The Reasons Here
क्यों अटक गई 17वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। दरअसल, इस योजना को उन किसानों के लिए चलाया जाता है जो असल में जरूरतमंद हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। इसलिए इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इसी क्रम में इस बार 17वीं किस्त जारी हुई जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जारी किया। लगभग 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खाते में ये किस्त पहुंची, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें अब तक इस किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। ऐसे में आपके लिए किस्त न आने के पीछे के कारण जानना जरूरी हो जाता है जिन्हें आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Kisan Yojana 17th Kist Not Received Yet in The Account Know The Reasons Here
क्यों अटक गई 17वीं किस्त? - फोटो : Freepik

इन कारणों से अटक सकती है किस्त:-

पहला कारण

  • अगर आपके खाते में भी किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो इसका पहला कारण हो सकता है भू-सत्यापन का न करवाना। दरअसल, विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुडे़ प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है, लेकिन जिन किसानों ने भू-सत्यापन नहीं करवाया उनकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Yojana 17th Kist Not Received Yet in The Account Know The Reasons Here
क्यों अटक गई 17वीं किस्त? - फोटो : istock

दूसरा कारण

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को आसानी से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 17th Kist Not Received Yet in The Account Know The Reasons Here
क्यों अटक गई 17वीं किस्त? - फोटो : istock

तीसरा कारण

  • अगर आपने पीएम किसान योजना में आवेदन करते समय अपने आवेदन फॉर्म में अपने बैंक खाते की जानकारी गलत दी है या फॉर्म में किसी अन्य तरह की चीजें गलत हैं, तो ऐसी स्थिति में भी आपकी किस्त अटक सकती है। आपको समय रहते इन चीजों को ठीक करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 17th Kist Not Received Yet in The Account Know The Reasons Here
क्यों अटक गई 17वीं किस्त? - फोटो : istock

चौथा कारण

  • अगर आपको भी इस बार किस्त का लाभ नहीं मिला है तो इसके पीछे एक कारण आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना भी हो सकता है। आप इस काम को करवाने के लिए अपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं। जहां पर ये काम हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed