IRCTC Rule For Train Ticket Booking Rules: भारतीय ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं। इसका एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। भारतीय रेलवे द्वारा रोजाना देशभर में हजारों ट्रेनें चलाई जाती हैं। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं। इसके अलावा यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा कई नियमों को बनाया गया है। हालांकि, ट्रेन में सफर करने से पहले आपको टिकट बुक कराना काफी जरूरी है। आप ट्रेन में सफर करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट बुक करा सकते हैं। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाकर आसानी से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं अगर आप ऑफलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा।
IRCTC: अपनी आईआरसीटीसी आईडी पर दूसरे व्यक्ति का कर रहे हैं टिकट बुक, तो देना पड़ सकता है जुर्माना
अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग आईआरसीटीसी की अपनी आईडी से दूसरे लोगों की टिकट को बुक कर देते हैं। अगर आप भी दूसरों का टिकट बुक करते हैं ऐसे में आपको भारतीय रेलवे के एक नियम के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
PM Kisan Yojana: ऐसे कराएं योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन, खाते में आ सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति का टिकट बुक करते हैं तो यह अपराध की श्रेणी में आता है। रेलवे के नियमों के अनुसार आप अपनी आईडी से किसी दूसरे व्यक्ति का टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।
DSR Cultivation: क्या है डीएसआर विधि, जिसकी मदद से किसान कम लागत में कर सकते हैं धान की खेती
रेलवे एक्ट की धारा 143 के अनुसार दूसरे व्यक्ति का टिकट वही बुक कर सकता है, जिसको यह काम आधिकारिक तौर पर दिया गया है। अगर आप आईआरसीटीसी की अपनी आईडी से किसी दूसरे व्यक्ति का टिकट बुक करते हैं तो आपको 10 हजार रुपये का चालान देना पड़ सकता है।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत नेपाल की सैर, इतना है किराया, मिल रही ये सुविधाएं
आप अपनी आईआरसीटीसी की आईडी से एक महीने में करीब 12 टिकटों को बुक कर सकते हैं। वहीं अगर आपकी आईआरसीटीसी आईडी आधार कार्ड से लिंक है, तो आप 12 की जगह 24 टिकटों को बुक कर सकते हैं।
AC Helmet: बाइक चलाते समय नहीं लगेगी गर्मी, बाजार में बिक रहा यह शानदार एसी वाला हेलमेट, जानिए कितनी है कीमत