PM Kisan Yojana 12th Installment: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कई योजनाओं में आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही देख लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसका लाभ देश के गरीब और जरूरतमंद पात्र किसानों को मिलता है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये जो कि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। अब तक योजना की 12 किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनको 12वीं किस्त के पैसे अब तक नहीं मिले हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप वो कारण जान लें जिसके कारण आपकी किस्त अटक सकती है, और ऐसा कौन सा काम जिसे करने से आपको अभी भी 12वीं किस्त मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"635a0583cbc1954edf3a9056","slug":"pm-kisan-yojana-12th-installment-not-received-know-reason-and-how-to-get-12-kist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त न आने का ये हो सकता है एक बड़ा कारण, जानें कैसे अभी भी ले सकते हैं 2 हजार रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त न आने का ये हो सकता है एक बड़ा कारण, जानें कैसे अभी भी ले सकते हैं 2 हजार रुपये
Thu, 27 Oct 2022 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
12वीं किस्त अटकने का क्या हो सकता है कारण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं किस्त अटकने का क्या हो सकता है कारण
- फोटो : istock
क्या हो सकते हैं कारण?
- दरअसल, योजना में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार की तरफ से इस बार कई ठोस कदम उठाए गए। इस बार सरकार की तरफ से लैंड सिडिंग की प्रक्रिया को किया गया, जिसमें जिन कसानों ने अपनी खतौनी को दोबारा दिया उनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे पहुंच गए।
12वीं किस्त अटकने का क्या हो सकता है कारण
- फोटो : istock
- वहीं, जिन किसानों की लैंड सिडिंग नहीं हुई, उनके बैंक खाते में किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उनके भी किस्त के पैसे अटके हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12वीं किस्त के पैसे अभी 30 नवंबर तक जारी होते रहेंगे। ऐसे में अगर आपकी लैंड सिडिंग नहीं हुई है, तो आप अपने नजदीकी कृषि केंद्र पर जाकर अपने दस्तावेज अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं किस्त अटकने का क्या हो सकता है कारण
- फोटो : istock
ऐसे करें चेक, लैंड सिडिंग हुई है या नहीं
स्टेप 1
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है, और यहां पर बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करना है। अब अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर कैप्चा कोड डाल दें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
12वीं किस्त अटकने का क्या हो सकता है कारण
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आप देखेंगे कि आपका स्टेटस स्क्रीन पर होगा। जहां पर पिता का नाम, राज्य, मोबाइल नंबर, गांव आदि जानकारी होगी। वहीं, एक तरफ आपको ई-केवाईसी का स्टेटस दिखेगा और दूसरी तरफ लैंड सिडिंग का। अगर लैंड सिडिंग में 'यस' लिखा है, तो आपकी किस्त के पैसे आपके बैंक खाते में आ गए हैं या आने वाले हैं। लेकिन अगर यहां 'नो' लिखा है तो आपको नजदीकी कृषि केंद्र में जाकर अपने दस्तावेज अपडेट करवाने होंगे।