फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Alert: कहीं आपका आधार कार्ड भी तो नकली नहीं? जानें कैसे लगा सकते हैं घर बैठे पता

Thu, 27 Oct 2022 08:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Oct 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
How to Identify Your Aadhaar Card is Fake Follow Here Simple Steps
असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card: अगर आप कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जाते हैं, तो आपको कई तरह के दस्तावोजों की जरूरत पड़ती है। इसमें से एक आपका आधार कार्ड है, जिसके लिए अगर ये कहा जाए कि ये आज की जरूरत बन चुका है तो शायद इसमें कुछ गलत न हो। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, सरकारी योजनाओं में सब्सिडी लेनी हो, गैस कनेक्शन लेना हो आदि जैसे कई अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपका आधार कार्ड ही नकली निकले तो फिर आप क्या करेंगे? दरअसल, जालसाज थोड़े से पैसे के लालच में फर्जी तरीके से लोगों के नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने आधार कार्ड के बारे में जानना चाहते हैं कि ये असली है या फिर नकली। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका प्रोसेस जान सकते हैं...

How to Identify Your Aadhaar Card is Fake Follow Here Simple Steps
असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं असली और नकली आधार कार्ड में फर्क:-

स्टेप 1

  • अगर आपके मन में भी ये उलझन है कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आप इसकी जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar पर जाना है।
How to Identify Your Aadhaar Card is Fake Follow Here Simple Steps
असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको यहां पर नजर आ रहे 'लॉगिन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Identify Your Aadhaar Card is Fake Follow Here Simple Steps
असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको 'सेंड ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
How to Identify Your Aadhaar Card is Fake Follow Here Simple Steps
असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब अगर इसके बाद आपके सामने सर्विसेज के विकल्प खुल जाते हैं, जैसे- डाउनलोड आधार, ऑर्डर पीवीसी आदि। तो आपका आधार कार्ड ठीक है। लेकिन अगर ये विकल्प नहीं आते हैं तो आपके आधार में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा ओटीपी न आने की स्थिति में आपको पहले अपने आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed