IRCTC Tatkal Ticket Tips: छठ पूजा के समय अपने घर जाने के लिए ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है। तत्काल टिकट बुक करते वक्त एक छोटी सी चूक या जरा सी देरी से कन्फर्म सीट हाथ से निकल जाती है।
लेकिन अगर आप कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो आपका कंफर्म टिकट मिलने का चांस काफी बढ़ जाता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट की दो जरूरी सेटिंग्स को समय रहते ठीक करना है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप कैसे आसानी से कंफर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।
2 of 5
मास्टर लिस्ट तैयार रखें
- फोटो : AI
मास्टर लिस्ट तैयार रखें
- तत्काल टिकट बुक करते समय यात्रियों के नाम, उम्र और बर्थ की जानकारी भरने में ही सबसे ज्यादा कीमती सेकंड्स बर्बाद हो जाते हैं।
- इससे बचने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप पर जाकर पहले से ही अपनी मास्टर लिस्ट तैयार करके रखनी चाहिए, जिससे बुकिंग शुरू होते ही एक क्लिक में सभी यात्रियों की डिटेल अपने आप दर्ज हो जाए।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
आईआरसीटीसी का ई-वॉलेट में पैसा रखें
- फॉर्म भरने के बाद जब बात पेमेंट की आती है, तो बैंक का ओटीपी आने या सर्वर स्लो होने के चक्कर में अक्सर भुगतान फेल हो जाता है और टिकट हाथ से निकल जाता है।
- इस परेशानी से बचने के लिए आपको आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में पहले से ही पर्याप्त पैसे एडवांस में ऐड करके रखने चाहिए, ताकि बिना किसी देरी के सेकंडों में फाइनल पेमेंट हो सके।
4 of 5
Indian Railways, भारतीय रेलवे
- फोटो : Adobe Stock
समय का सही इस्तेमाल कैसे करें?
- तत्काल टिकट बुक करने का समय एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन-एसी स्लीपर के लिए सुबह 11 बजे होता है।
- आपको ठीक समय से एक-दो मिनट पहले ही अपनी आईआरसीटीसी आईडी से लॉगिन करके बैठ जाना चाहिए और ट्रेन का रूट पहले से ही सिलेक्ट करके पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।
5 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
तैयारी से क्या फायदा होगा?
- अगर आप मास्टर लिस्ट बनाने और वॉलेट में पैसे रखने जैसी इन दोनों जरूरी सेटिंग्स को समय से पूरा कर लेते हैं, तो आपका पूरा बुकिंग प्रोसेस मात्र 20 से 30 सेकंड के भीतर पूरा हो जाएगा।
- इस स्मार्ट और तेज तरीके से प्रक्रिया पूरी करने पर छठ पूजा के इस व्यस्त सीजन में भी आपको आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकता है।