Current: बरसात के सीजन में ऐसे रखें अपने घर को करंट प्रूफ, जरूर जान लें ये बातें
आज हम आपको कुछ ऐसी खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बरसात के सीजन में जरूर जानना चाहिए ताकि आप करंट से बच सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
How To Keep House Current Proof: दिल्ली और देश के विभिन्न राज्यों में मानसून के सीजन ने दस्तक दे दिया है। इस दौरान देशभर के विभिन्न राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो जरूर दी है। वहीं बरसात के सीजन में करंट की समस्या लोगों की चिंता काफी बढ़ा देती है। अक्सर देखने को मिलता है लंबे समय तक बारिश होने के बाद नमी बढ़ने से घर के विभिन्न हिस्सों में करंट महसूस होता है। बीते सालों में लगातार बरसात के सीजन में लोगों को करंट लगने की खबरें सामने निकलकर आती रही हैं। कई मामलों में तो लोगों की जान तक चली गई है। यही नहीं इस दौरान शॉर्ट सर्किट भी काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं, जिसकी मुख्य वजह बरसात के सीजन में करंट का काफी तेजी से फैलना है। इस कारण बरसात के सीजन में आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बरसात के सीजन में जरूर जानना चाहिए ताकि आप करंट से बच सकें।
बारिश के सीजन में आपको अपने घर की वायरिंग का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर की जब वायरिंग ठीक ढंग से नहीं होती है उस दौरान बरसात के सीजन में घर के भीतर तेजी से करंट फैलता है। ऐसे में आपको अपने घर की वायरिंग किसी मान्यता प्राप्त कॉन्ट्रैक्टर से ही करानी चाहिए।
बारिश के सीजन में आपको इलेक्ट्रिक उपकरण का उपयोग हमेशा प्लग लगाकर करना चाहिए। कई बार लोग बिना प्लग के तार को सीधे स्विच में डाल देते हैं। इससे वायर के शॉर्ट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पानी के संपर्क में करंट तेजी से फैलता है। इस कारण लोगों को अपने घर को बरसात के सीजन में नमी से बचाकर रखना चाहिए।
Investment: महिलाओं को इन स्कीम्स में निवेश करने पर बंपर रिटर्न के साथ मिल रहे ये बड़े फायदे
अक्सर देखने को मिलता है कि किसी उपकरण का इस्तेमाल करने के बाद लोग उसको स्विच से बंद कर देते हैं। कोशिश करें कि बरसात के सीजन में जब उपकरण का उपयोग न हो उस दौरान आप उसको सीधे अनप्लग कर दें।
PM Kisan Yojana: अभी भी खाते में आ सकते हैं 17वीं किस्त के पैसे, तुरंत कराएं ये काम