Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्राइविंग लाइसेंस की एक्सपायरी नजदीक है? जान लें रिन्यू कराने का ऑनलाइन तरीका

Thu, 12 Nov 2026 06:53 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 12 Nov 2026 06:53 PM IST
सार

  • Driving Licence Renewal Online India: ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने के लिए आधिकारिक 'सारथी परिवहन' पोर्टल (https://parivahan.gov.in/) पर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • पुराने लाइसेंस की डिटेल भरकर फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी मेडिकल फॉर्म अपलोड करें।

विज्ञापन
Driving Licence Expiry Nearing Know the Easiest Online Method to Renew It in hindi
ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल ऑनलाइन - फोटो : AI

Sarathi Parivahan Website DL Renewal: वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस यानी डीएल सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक होता है, जिसके बिना सड़क पर गाड़ी चलाना कानूनन अपराध माना जाता है। हर ड्राइविंग लाइसेंस की एक निश्चित वैधता अवधि होती है, जिसके खत्म होने से पहले या उसके तुरंत बाद इसे रिन्यू कराना बेहद जरूरी होता है। 



पहले के समय में लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए लोगों को आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे और लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। लेकिन अब सरकार की डिजिटल सेवाओं के कारण यह पूरी प्रक्रिया बेहद आसान हो चुकी है। अगर आपके भी ड्राइविंग लाइसेंस की एक्सपायरी नजदीक आ गई है, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आइए इस लेख में जानते हैं कि घर बैठे ऑनलाइन डीएल रिन्यू करने का सही तरीका क्या है।

Trending Videos
Driving Licence Expiry Nearing Know the Easiest Online Method to Renew It in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

सारथी परिवहन पोर्टल पर जाएं?

  • ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन रिन्यू करने के लिए सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट 'सारथी परिवहन' (https://parivahan.gov.in/) पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर अपने राज्य का चयन करें और 'ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं' विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
Driving Licence Expiry Nearing Know the Easiest Online Method to Renew It in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

कौन से दस्तावेज अपलोड करें?

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद 'अप्लाई फॉर डीएल रिन्यूअल' के विकल्प को चुनें और अपना पुराना लाइसेंस नंबर तथा जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद अपना हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर और अगर आपकी उम्र 40 वर्ष से अधिक है तो डॉक्टर द्वारा हस्ताक्षरित मेडिकल फॉर्म-1ए स्कैन करके अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Driving Licence Expiry Nearing Know the Easiest Online Method to Renew It in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन फीस कैसे जमा करें?

  • दस्तावेजों को सही ढंग से अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म के अगले चरण में पहुंचें और निर्धारित रिन्यूअल शुल्क की जांच करें।
  • इसके बाद नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट-क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान पूरा करें, जहां आपका लगभग 400 रुपये का फीस लगेगा।
  • इसके बाद आपका रिन्यूअल आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा और रसीद मिल जाएगी।
विज्ञापन
Driving Licence Expiry Nearing Know the Easiest Online Method to Renew It in hindi
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : Adobe Stock

नया लाइसेंस कब मिलेगा?

  • ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा होने के बाद आरटीओ के संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच करते हैं।
  • सभी जानकारियां सही पाए जाने पर कुछ ही दिनों के भीतर आपका नया और अपडेटेड ड्राइविंग लाइसेंस डाक द्वारा आपके रजिस्टर्ड पते पर सुरक्षित रूप से डिलीवर कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed