फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 20वीं किस्त, जानिए किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Tue, 08 Apr 2025 01:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 01:18 PM IST
सार

19वीं किस्त को जारी हुए 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 20वीं किस्त किसानों के खाते में भेज सकती है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date Check Who Will Not Get The Benefit
इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। 24 फरवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को बिहार के भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जारी किया था। 19वीं किस्त को जारी हुए 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 20वीं किस्त किसानों के खाते में भेज सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date Check Who Will Not Get The Benefit
इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त अगले जून महीने में जारी कर सकती है। सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करने की तारीख का एलान नहीं किया है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date Check Who Will Not Get The Benefit
इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

वहीं अगली आने वाली 20वीं किस्त का लाभ देशभर में कई किसानों को नहीं मिलेगा। वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी नहीं कराया है उनके खाते में 20वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।

PM VY: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये का मिलता है लोन और कितनी देनी होती है ब्याज दर?

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date Check Who Will Not Get The Benefit
इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में अभी तक भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनको भी 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य करा लेने चाहिए। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date Check Who Will Not Get The Benefit
इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock

वहीं जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार कोई गलत जानकारी दर्ज की थी उनको भी अगली आने वाली 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed