Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में सबसे बड़ी चिंता आमदनी की होती है। नौकरीपेशा लोगों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन या दूसरे निवेश का सहारा मिल सकता है, लेकिन असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के पास अक्सर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति आज से ही थोड़ी-थोड़ी बचत करके भविष्य के लिए पेंशन का इंतजाम करना चाहता है, तो अटल पेंशन योजना एक विकल्प हो सकती है।
{"_id":"6b0012a67dc40e0703020f85","slug":"atal-pension-yojana-how-to-get-a-monthly-pension-of-up-to-5000-rupees-after-60-age-2026-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अटल पेंशन योजना: बुढ़ापे में हर महीने मिलेगी 5000 रुपये तक पेंशन, जानें कौन कर सकता है आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अटल पेंशन योजना: बुढ़ापे में हर महीने मिलेगी 5000 रुपये तक पेंशन, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Fri, 20 Nov 2026 02:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:58 PM IST
सार
- Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बुढ़ापे में नियमित आय देने के उद्देश्य से शुरू की गई है
- इस योजना में 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 से 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन ले सकता है अटल पेंशन योजना का लाभ?
- अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल की उम्र का भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है
- इसके लिए बैंक या डाकघर में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है
- हालांकि, 1 अक्तूबर 2022 से इस योजना में आयकरदाता नए खाते नहीं खुलवा सकते यानी जो व्यक्ति आयकरदाता है या पहले रहा है, वह नया अटल पेंशन योजना खाता नहीं खुलवा सकता
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
हर महीने कितनी मिलेगी पेंशन?
- अटल पेंशन योजना में पेंशन के पांच विकल्प दिए गए हैं
- इसमें 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये महीन की पेंशन मिलती है
- ऐसे में आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं, उसी के अनुसार आपको पेंशन मिलती है
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
- इसे ऐसे समझिए कि अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में योजना से जुड़कर 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान को चुनता है, तो उसे हर महीने 210 रुपये जमा करने होते हैं
- वहीं, 40 साल की उम्र में 5000 रुपये की पेंशन के लिए हर महीने 1454 रुपये का प्रीमियम देना होता है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
कहां और कैसे करें आवेदन?
- अटल पेंशन योजना का खाता खुलवाने के लिए अपने बैंक या डाकघर की उस शाखा में संपर्क कर सकते हैं, जहां आपका बचत खाता है
- यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
- फिर यहां पर आपकी केवाईसी होती है
- इसके बाद पेंशन और प्रीमिमय प्लान आपको बताया जाता है
- फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
