फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM VY: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये का मिलता है लोन और कितनी देनी होती है ब्याज दर?

Mon, 07 Apr 2025 07:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 07:02 PM IST
सार

कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थी को कुल कितने रुपये का लोन देती है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
How much loan you get under pm vishwakarma yojana know interest rate here
पीएम विश्वकर्मा योजना में कितने रुपये का मिलता है लोन - फोटो : AdobeStock

भारत सरकार देश में गरीब लोगों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम को खासतौर पर देश के शिल्पकारों और कारीगरों के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर की थी। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के शिल्पकारों और कारीगरों को 15 दिनों के लिए कौशल प्रशिक्षण देती है। 15 दिनों की ट्रेनिंग में हर रोज शिल्पकारों और कारीगरों को 500 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है। यही नहीं सरकार इस योजना के अंतर्गत लोन की सुविधा भी देती है। 

How much loan you get under pm vishwakarma yojana know interest rate here
पीएम विश्वकर्मा योजना में कितने रुपये का मिलता है लोन - फोटो : AdobeStock

कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थी को कुल कितने रुपये का लोन देती है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

How much loan you get under pm vishwakarma yojana know interest rate here
पीएम विश्वकर्मा योजना में कितने रुपये का मिलता है लोन - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए कुल 3 लाख रुपये का लोन प्रदान किया जाता है। 3 लाख का लोन एक साथ नहीं दिया जाता है बल्कि इसे दो बार में लाभार्थी के नाम पर जारी किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How much loan you get under pm vishwakarma yojana know interest rate here
पीएम विश्वकर्मा योजना में कितने रुपये का मिलता है लोन - फोटो : AdobeStock

पहली बार में व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये का लोन प्रदान किया जाता है। वहीं दूसरी बार में व्यवसाय के विस्तार के लिए कुल 2 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
How much loan you get under pm vishwakarma yojana know interest rate here
पीएम विश्वकर्मा योजना में कितने रुपये का मिलता है लोन - फोटो : AdobeStock

इस लोन पर लाभार्थी को ज्यादा ब्याज दरों का भुगतान भी नहीं करना पड़ता है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर आपको कुल 5 प्रतिशत की ब्याज दर देनी होती है। देश में स्वारोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की यह एक शानदार स्कीम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed