PM Kisan 25th Installment: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक मदद का जरिया है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं और यह रकम 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
हालांकि, योजना का लाभ लेने वाले कई परिवारों के मन में एक सवाल रहता है। अगर पति और पत्नी दोनों के नाम खेती की जमीन दर्ज है, तो क्या दोनों को अलग-अलग किस्त मिल सकती है? खासकर अगली किस्त यानी 25वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए इस नियम को समझना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं?
- फोटो : Adobe stock
क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं 2000-2000 रुपये?
- पीएम किसान योजना में लाभ देने के लिए परिवार के लिए पहले से नियम तय हैं
- इस नियम के तहत किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं यानी योजना में पात्रता का आकलन केवल इस आधार पर नहीं किया जाता कि जमीन किस-किस सदस्य के नाम दर्ज है
3 of 5
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर पति और पत्नी दोनों के नाम खेती योग्य जमीन है, तो इसे परिवार की कुल जमीन के रूप में देखा जाता है
- ऐसे में केवल जमीन का बंटवारा अलग-अलग नामों पर होने से दोनों को योजना का अलग-अलग लाभ नहीं मिल जाता
4 of 5
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- इसका सीधा मतलब है कि एक पात्र किसान परिवार को पीएम किसान योजना से सालाना 6000 रुपये ही मिलते हैं
- परिवार के दो सदस्य अलग-अलग आवेदन करके 12000 रुपये का लाभ नहीं ले सकते
5 of 5
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
जमीन दोनों के नाम है तो कैसे तय होगी पात्रता?
- मान लीजिए किसी परिवार में कुछ खेती योग्य जमीन पति के नाम दर्ज है और बाकी जमीन पत्नी के नाम पर है
- ऐसी स्थिति में योजना के तहत दोनों की जमीन को अलग-अलग परिवार की संपत्ति मानकर दो लाभ नहीं दिए जाएंगे
- परिवार की पात्रता तय करते समय पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक इकाई माना जाता है
- इसलिए सिर्फ जमीन के अलग-अलग नाम पर होने से दो लाभार्थी बनने का रास्ता नहीं खुलता