फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Metro Ticket: बिना लाइन में लगे व्हाट्सएप पर बुक करना चाहते हैं दिल्ली मेट्रो का टिकट, जानिए क्या है तरीका

Tue, 08 Apr 2025 09:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 09:52 AM IST
विज्ञापन
How To Book Metro Ticket On WhatsApp Know The Method Here
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

मेट्रो को दिल्ली शहर की लाइफलाइन की संज्ञा दी जाती है। किन्हीं और साधनों की तुलना में मेट्रो में सफर करना काफी सुविधाजनक है। इसमें सफर करने पर समय की काफी बचत होती है। इस कारण हर रोज बड़ी संख्या में लोग मेट्रो में सफर करते हैं। हालांकि, मेट्रो में सफर करने के लिए आपको टिकट लेना जरूरी है। इस कारण मेट्रो में सफर करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर टोकन खरीदने के लिए काफी भीड़ रहती है। इससे टोकन खरीदने में समय की काफी खपत होती है।



वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप मेट्रो का टिकट व्हाट्सएप की मदद से भी बुक कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर मेट्रो का टिकट बुक करना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आइए जानते हैं कैसे आप व्हाट्सएप की मदद से मेट्रो का टिकट बुक कर सकते हैं?

How To Book Metro Ticket On WhatsApp Know The Method Here
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

व्हाट्सएप पर दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में इस नंबर 9650855800 को सेव करना है। इस नंबर को सेव करने के बाद यह आपके व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट लिस्ट में जुड़ जाएगा।

How To Book Metro Ticket On WhatsApp Know The Method Here
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

इसके बाद आपको इस कॉन्टैक्ट को अपने व्हाट्सएप में खोलकर Hi मैसेज लिखकर भेजना है। यह करने के बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना है। 

Traffic Rules: सड़क पर ट्रैफिक पुलिस अगर छीन लेती है गाड़ी की चाबी, तो तुरंत करें ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Book Metro Ticket On WhatsApp Know The Method Here
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

इसके बाद स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स खुलेंगे यहां आपको Buy Ticket के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको Click Below To Get Your Delhi Metro QR Tickets के नीचे Click Here के बटन पर क्लिक करना है। 

विज्ञापन
How To Book Metro Ticket On WhatsApp Know The Method Here
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

इसके बाद आपको कहां से कहां तक का सफर करना है उसे दर्ज करना है। इसके बाद आप कितनी टिकट लेना चाहते हैं उतनी संख्या को दर्ज करेक पेमेंट करनी है। यह करने के बाद आपको व्हाट्सएप चैट में एक क्यूआर कोड टिकट प्राप्त होगा। इस तरह से आप आसानी से मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed