PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। यह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम का उद्देश्य देश के गरीब और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती किसानी करने और जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को कम करने के लिए भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजती है।
PM Kisan Yojana: कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन