Mutual Fund SIP: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 1 हजार रुपये निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है।
वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक निवेश के इस क्षेत्र से आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस कारण कई लोग लॉन्ग टर्म के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र 1 हजार रुपये की बचत करके 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
2 of 5
Mutual Fund SIP Investment
- फोटो : AdobeStock
इसके लिए आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाने के बाद उसमें हर महीने एक हजार रुपये का निवेश करना है। हर महीन एक हजार रुपये का निवेश आपको पूरे 40 सालों के लिए करना होगा।
Wheat Flour: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी आटे की रोटी, ऐसे करें पहचान
3 of 5
Mutual Fund SIP Investment
- फोटो : AdobeStock
निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 12.5 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता रहे। अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है।
4 of 5
Mutual Fund SIP Investment
- फोटो : AdobeStock
इस स्थिति में आप 40 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 1.1 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकेंगे। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले ये पैसे आपके भविष्य को तो सुरक्षित करेंगे साथ ही इसकी मदद से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को भी पूरा कर सकेंगे।
5 of 5
Mutual Fund SIP Investment
- फोटो : AdobeStock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त, जानें यहां