महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं को स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है।
Govt Scheme: महिलाएं इस स्कीम के अंतर्गत ले सकती हैं बिना ब्याज दर के पांच लाख रुपये तक का लोन, जानिए डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखपति दीदी योजना में देश की 18 से लेकर 50 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। हालांकि, स्कीम का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है, जिनके परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं है।
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वारोजगार शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। खास बात यह है कि इस लोन पर उन्हें किसी भी तरह के ब्याज का भुगतान नहीं करना होता है।
Wheat Flour: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी आटे की रोटी, ऐसे करें पहचान
वे महिलाएं जो इस स्कीम के अंतर्गत बिजनेस शुरू करने के लिए लोन लेना चाहती हैं उन्हें किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद अपने क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जाकर जरूरी दस्तावेज और अपने बिजनेस प्लान को जमा करना होगा।
इसके बाद उनके आवेदन की जांच की जाएगी। जांच के बाद लोन के लिए संपर्क किया जाएगा। स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने चाहिए।
Mutual Fund: मात्र 1 हजार रुपये की बचत करके बन सकते हैं करोड़पति, समझिए क्या है निवेश का गणित