PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कल 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान भारत सरकार देश के करीब 9.4 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से करीब 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी। देशभर से करीब 2.5 करोड़ किसान वेबकास्ट के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
PM Kisan Yojana: कल जारी होगी 18वीं किस्त, जानिए किन किसानों के खाते में आएंगे पैसे और किनके नहीं?
प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी कर चुकी है।
Subhadra Yojana: सरकार हर साल महिलाओं को दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता? जानिए किन्हे नहीं मिलता है लाभ
भारत सरकार कल पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी करेगी। वहीं देश के कई किसानों के खाते में इस बार 18वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।
PM Kisan Yojana: बस आज भर का और इंतजार, कल आपके खाते में आ जाएगी 18वीं किस्त
वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनके खाते में कल 18वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। अगर आपने योजना में इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लिया है तो आपको आने वाली 18वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
Indian Railways: टीटीई और टीसी के बीच क्या होता है अंतर? नहीं पता, तो जान लीजिए आज
इसके अलावा जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें आने वाली 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Nidhi Yojana Live: खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार, प्रधानमंत्री मोदी कल जारी करेंगे 18वीं किस्त