PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment: देशभर में करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस धनराशि को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत होने के बाद से केंद्र सरकार अब तक कुल 16 किस्तों को जारी कर चुकी है। हाल ही में कुछ महीनों पहले महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में सरकार ने योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। 16वीं किस्त को जारी हुए लगभग तीन महीने होने को हैं। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
PM Kisan Yojana: जल्द आने वाली है 17वीं किस्त, किसी भी समस्या से जुड़े समाधान को पाने के लिए यहां करें कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार लोकसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद जून या जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है।
AC Tips: बड़े काम का है एसी से निकलने वाला पानी, इन पांच जगहों पर देगा फायदा
हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसों को जारी करने की तारीखों को लेकर कोई एलान नहीं किया है। इसके अलावा आपको योजना से जुड़ी कोई शिकायत या पूछताछ करनी है तो आप टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
PPF: 9 हजार रुपये की बचत करके इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं करीब 29 लाख
आप 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी भी सवाल को पूछ सकते हैं। यहां आपकी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा।
PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार किसानों को हर महीने देगी तीन हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
वहीं अगर आपने अब तक स्कीम में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। इस स्थिति में आपको जल्द से जल्द इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। अगर आप ये दोनों जरूरी कार्य नहीं कराते हैं तो आपको आने वाली 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
MSSC: महिलाएं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, अच्छे रिटर्न के साथ मिल रहे ये शानदार फायदे