पोस्ट ऑफिस महिलाओं के लिए एक बेहद ही खास निवेश योजना का संचालन कर रहा है। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। इस स्कीम में निवेश करके महिलाएं अपने बचत के पैसों पर शानदार रिटर्न पा सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते समय किया था। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इस योजना की शुरुआत महिलाओं को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में कोई भी महिला खाता खुलवाकर निवेश कर सकती है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आप 100 और 1000 के मल्टीपल में पैसों का निवेश कर सकती हैं। इस स्कीम में अधिकतम दो सालों के लिए ही निवेश किया जा सकता है।
MSSC: महिलाएं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, अच्छे रिटर्न के साथ मिल रहे ये शानदार फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 20 May 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन