लॉन्ग टर्म निवेश करने के लिए अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां इन्वेस्ट करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास छोटी बचत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप कुल 15 सालों तक निवेश कर सकते हैं। हालांकि, 15 सालों की निवेश अवधि पूरी होने के बाद भी इस स्कीम में आपको दोबारा निवेश करने का विकल्प मिलता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
PPF: 9 हजार रुपये की बचत करके इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं करीब 29 लाख
इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस फॉर्मूले के बारे में जिसकी मदद से आप 9 हजार रुपये निवेश करके 29 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में खाता खुलवाकर हर महीने 9 हजार रुपये की बचत करके सालाना 1,08,000 निवेश करना होगा।
Indian Railways: ट्रेन में सफर करने के अलावा भी यात्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं, जानिए डिटेल्स
यह निवेश आपको पूरे 15 सालों तक करना है। पीपीएफ स्कीम में वर्तमान समय में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। इस ब्याज दर पर गणना करें, तो 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास कुल 29,29,111 रुपये होंगे।
Car Tips: काले रंग की कार खरीदने पर होते हैं ये बड़े नुकसान, एक्सीडेंट का बढ़ जाता है खतरा
15 सालों की निवेश अवधि के दौरान आपको करीब 16,20,000 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं आपने जो यह निवेश किया है उस पर कुल 13,09,111 रुपये की ब्याज मिलेगी।
AC Tips: बड़े काम का है एसी से निकलने वाला पानी, इन पांच जगहों पर देगा फायदा
पीपीएफ स्कीम देश में एक लंबी अवधि की निवेश योजना के रूप में जानी जाती है। इस योजना में आप नकद, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के माध्यम से पैसों को जमा कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, ऐसे कराएं योजना में ई-केवाईसी और भू-सत्यापन