Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: 24 घंटे फ्रिज चलाने पर महीने में कितना आता है बिजली का बिल? यहां समझें पूरा गणित

Wed, 11 Nov 2026 06:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 Nov 2026 06:02 PM IST
सार

  • Refrigerator Electricity Bill: 24 घंटे चालू रहने वाले फ्रिज का बिजली खर्च उसकी सालाना यूनिट खपत और बिजली दर पर निर्भर करता है
  • 5 स्टार फ्रिज बाकी फ्रिज की तुलना में कम बिजली खर्च करता है

विज्ञापन
How Much Electricity Does a Refrigerator Consume in a Month if It Runs 24 Hours a Day
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : Amar Ujala AI

घर में फ्रिज उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में शामिल है, जिन्हें ज्यादातर लोग दिन-रात चालू रखते हैं। गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज को बंद करना आसान नहीं होता। इसमें दूध, सब्जियां, फल और खाने-पीने की दूसरी चीजें रखी जाती हैं।



पर क्या आपने कभी सोचा है कि 24 घंटे फ्रिज चालू रखने से महीने में कितनी बिजली खर्च होती है? क्या आपने कभी इसका हिसाब लगाया है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आखिर 24 घंटे फ्रिज चलने पर कितनी बिजली खर्च करता है। आप अगली स्लाइड्स में इसका पूरा गणित समझ सकते हैं...

Trending Videos
How Much Electricity Does a Refrigerator Consume in a Month if It Runs 24 Hours a Day
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI Generated

फ्रिज का बिजली बिल कैसे कैलकुलेट करें?

  • फ्रिज की बिजली खपत जानने का सबसे आसान तरीका उसके पीछे या अंदर लगे बीईई (BEE) एनर्जी लेबल को देखना है
  • इस लेबल पर सालाना बिजली खपत (Annual Energy Consumption) यानी सालाना यूनिट्स की जानकारी दी जाती है
  • इसी आंकड़े से आप महीने का अनुमानित खर्च निकाल सकते हैं
How Much Electricity Does a Refrigerator Consume in a Month if It Runs 24 Hours a Day
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI Generated
  • उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपके फ्रिज की सालाना बिजली खपत 250 यूनिट है
  • तो इस हिसाब से सालाना खपत हुई 250 यूनिट और महीने की खपत हुई लगभग 20.8 यूनिट
  • ऐसे में अगर बिजली की दर 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो हर महीने का खर्च लगभग 167 रुपये होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
How Much Electricity Does a Refrigerator Consume in a Month if It Runs 24 Hours a Day
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : एआई जनरेटेड

फ्रिज की बिजली खपत किन बातों पर निर्भर करती है?

  • फ्रिज कितना बिजली खर्च करेगा, यह सिर्फ उसकी स्टार रेटिंग से तय नहीं होता बल्कि इसके लिए कई बातें जिम्मेदार होती हैं
  • जैसे- ज्यादा लीटर वाले फ्रिज की बिजली खपत मॉडल और तकनीक के अनुसार अलग हो सकती है
  • BEE की 5 स्टार रेटिंग वाला फ्रिज आमतौर पर कम स्टार वाले समान श्रेणी के मॉडल से कम बिजली खर्च करता है
  • फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से अंदर गर्म हवा जाती है। इससे कूलिंग बनाए रखने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा काम करना पड़ सकता है
विज्ञापन
How Much Electricity Does a Refrigerator Consume in a Month if It Runs 24 Hours a Day
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AdobeStock

बिजली का बिल कम करने के लिए क्या करें?

  • फ्रिज को दीवार से उचित दूरी पर रखें, ताकि गर्मी बाहर निकल सके
  • इसमें गर्म खाना सीधे रखने से बचें और दरवाजा बार-बार न खोलें
  • फ्रिज की रबर सील भी समय-समय पर चेक करते रहें
  • इसके अलावा फ्रिज खरीदते समय BEE स्टार लेबल पर सालाना यूनिट खपत जरूर देखें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed