फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: बिना गारंटी तीन लाख रुपये लोन दे रही है सरकार, जानिए कैसे जुड़े योजना से

Sat, 25 May 2024 06:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana benefits eligibility how to apply for pm vishwakarma yojana here check process
बिना गारंटी तीन लाख रुपये लोन दे रही सरकार - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार और राज्य की सरकारें लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चला रही है। किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए योजनाएं चल रही हैं, जो लाभकारी और कल्याणकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर 2023 को 'पीएम विश्वकर्मा योजना' (PM Vishwakarma Yojana) की शुरुआत की थी। यह योजना लोगों की अपना व्यापर शुरू करने में मदद करती है। 



अगर कोई अपना व्यापार शुरू करना चाहता , तो उसे इस योजना के तहत तीन लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। सबसे खास बात यह है कि इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है, लेकिन सरकार ने इसके लिए 18 ट्रेड्स से तय किए हैं, जिसे लाभार्थी जुड़ा होना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन करत सकते हैं। आज हम आपको इस खबर में आवेदन करने की तरीके, पात्रता और मिलने वाले लाभ के बारे में बताते हैं। 
 

PM Vishwakarma Yojana benefits eligibility how to apply for pm vishwakarma yojana here check process
बिना गारंटी तीन लाख रुपये लोन दे रही सरकार - फोटो : istock

विश्वकर्मा योजना क्या है? 

विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल रखने वाले कारीगरों को कई फायदे मिलते हैं। सरकार ने इस योजना में 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है। इस योजना से भारत में मौजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को मदद मिलेगी। 
 

PM Vishwakarma Yojana benefits eligibility how to apply for pm vishwakarma yojana here check process
बिना गारंटी तीन लाख रुपये लोन दे रही सरकार - फोटो : istock

किन लोगों को मिलता है इस योजना का लाभ? 
 
-जो लोग नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
-जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
-जो लोग ताला बनाने वाले हैं
-निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
-मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
-अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana benefits eligibility how to apply for pm vishwakarma yojana here check process
बिना गारंटी तीन लाख रुपये लोन दे रही सरकार - फोटो : istock


-मालाकार और धोबी हैं
-पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट
-जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
अगर आप राजमिस्त्री हैं
-जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
-नाई का काम करने वाले
-जो लोग सुनार का काम करते हैं आदि।

Marriage Certificate: मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के हैं कई फायदे, इन जगहों पर आता है काम

 

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana benefits eligibility how to apply for pm vishwakarma yojana here check process
बिना गारंटी तीन लाख रुपये लोन दे रही सरकार - फोटो : Istock

कैसे करें आवेदन 

अगर आप पात्र हैं और आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है, तो नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
वहां पर जाकर आप अपने दस्तावेज को सत्यापित करवाएं और साथ ही आपकी पात्रता भी जांच होगी
जांच में सब कुछ सही मिलने बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए करा लें पंजीकरण, तुरंत करें ये जरूरी काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed