देश में ऐसे गरीब किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिन्हें जीवन यापन करने में आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्र के शुरुआती पड़ाव पर ये किसान खेती किसानी और मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं। हालांकि, वृद्धावस्था के दौरान इनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता है। गरीब किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार पीएम किसान मानधन योजना का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से की है। पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत गरीब किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। इस योजना में वही किसान आवेदन कर सकता है जिसकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। आप जिस उम्र में स्कीम में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है।
PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार किसानों को हर महीने देगी तीन हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 20 May 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन