फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: बड़े काम का है एसी से निकलने वाला पानी, इन पांच जगहों पर देगा फायदा

Fri, 17 May 2024 02:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 17 May 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
Five Ways To Use AC Water Know Tips And Tricks Here
AC - फोटो : Istock

इस समय देश में भीषण गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ा हुआ है कि लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में कूलर और एसी का उपयोग कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि जब हम अपने घरों में एसी का उपयोग करते हैं उस दौरान एसी में से पानी निकलता है। कई लोग एसी से निकलने वाले इस पानी को पाइप के जरिए बाहर फेंक देते हैं। अगर आप भी यह करते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। क्या आपको इस बारे में पता है कि एसी का पानी काफी उपयोगी है। इसका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एसी से निकलने वाले पानी का उपयोग किन-किन जगहों पर किया जा सकता है। 

सफाई 

एसी के पानी का इस्तेमाल आप अपने घर की सफाई के लिए कर सकते हैं। आप एसी के पानी को फ्लोर पर छिड़ककर उसकी अच्छे से सफाई कर सकते हैं। 

Five Ways To Use AC Water Know Tips And Tricks Here
AC - फोटो : Istock

कपड़ों को धोने

आप अपने एसी से निकलने वाले पानी का उपयोग कपड़ों को धोने के लिए भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कपड़ों को धोने के लिए अलग से पानी नहीं लेना होगा। इससे आप पानी को बर्बाद होने से बचा सकते हैं। 

Five Ways To Use AC Water Know Tips And Tricks Here
AC - फोटो : Istock

पौधों को पानी

आप अपने एसी से निकलने वाली पानी को इकट्ठा करके उसको पौधों में डाल सकते हैं। एसी से निकलने वाले पानी को पौधे में डालने से कोई नुकसान नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Ways To Use AC Water Know Tips And Tricks Here
AC - फोटो : Istock

गाड़ी को धोने के लिए 

आप अपने एसी के पानी को इकट्ठा करके गाड़ी को धोने के लिए भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। आप एक सप्ताह तक एसी से निकलने वाले पानी को इकट्ठा करके अपने निजी वाहनों की साफ-सफाई कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 17वीं किस्त के पैसे, कहीं आप भी तो नहीं लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
Five Ways To Use AC Water Know Tips And Tricks Here
AC - फोटो : Istock

गार्डनिंग 

आप अपने एसी के पानी का उपयोग गार्डनिंग के लिए भी कर सकते हैं। एसी का पानी आपके गार्डन में लगे पौधों और घास के स्वास्थ्य लिए काफी फायदेमंद होता है।

PM Kisan Yojana: इस आसान तरीके से करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed