PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Date: देश में एक बड़ी आबादी की आमदनी का स्त्रोत कृषि क्षेत्र पर आधारित है। हालांकि, खेती किसानी करते समय उनको कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। आज भी देश में कृषि क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। ऐसे में देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल 6 हजार रुपये दे रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हाल ही में 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। अक्सर देश में कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पति और पत्नी दोनों एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं?
PM Kisan Yojana: क्या पति और पत्नी दोनों लोगों को मिल सकता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 03 May 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन