फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pet Care Tips: सफर में साथ ले जाना चाहते हैं अपना पालतू जानवर? तो ये रहे कुछ तरीके

Thu, 02 May 2024 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 May 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
How To Travel With Pets From bus flight or Train check details
पालतू जानवर को साथ कैसे ले जा सकते हैं? - फोटो : istock

How to Travel with Your Pets: अगर आप देखेंगे तो आपके आसपास ऐसे लोग जरूर होंगे, जिन्होंने कोई न कोई जानवर पाल रखा होगा? खासतौर पर लोग डॉग या बिल्ली पालते हैं। कई परिवार या लोग इनसे इतने जुड़ जाते हैं कि वे इन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं। ऐसे में ये लोग जब कहीं किसी यात्रा पर जाते हैं, तो इन्हें अपने साथ ही ले जाते हैं। इसके लिए लोग अपनी कार आदि का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जिनके पास कार नहीं है या आप किसी ऐसी जगह पर जा रहे हैं, जहां आप कार से नहीं जा सकते। तो फिर आप अपने पालतू जानवर को कैसे साथ ले जा सकते हैं? कोई नहीं, ज्यादा सोचिए मत क्योंकि यहां आप कुछ ऐसे ही तरीके जान सकते हैं जिनके जरिए आप अपने पालतू जानवर को अपने साथ ले जा सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
How To Travel With Pets From bus flight or Train check details
पालतू जानवर को साथ कैसे ले जा सकते हैं? - फोटो : istock

इन तरीकों से ले जा सकते हैं अपने साथ:-

नंबर 1

  • सबसे पहला तरीका है भारतीय ट्रेन। दरअसल, भारतीय ट्रेन आपको दो विकल्प देती है जिनके जरिए आप अपने पालतू जानवर को अपने साथ ले जा सकते हैं। इसमें पहला तरीका है फर्स्ट एसी में कूपे बुक करके। यहां आपको पहले अपने और अपने पालतू जानवर के लिए कूपे बुक करना होता है और फिर आप इसे बाकी नियम-शर्तों को पूरा करते हुए साथ ले जा सकते हैं।
How To Travel With Pets From bus flight or Train check details
पालतू जानवर को साथ कैसे ले जा सकते हैं? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आपको कूपे का टिकट नहीं मिला है, तो आपके पास एक और विकल्प है। दरअसल, बड़े पैट्स के लिए गार्ड के डिब्बे में कुछ बॉक्स लगे होते हैं, जहां पर आप अपने पैट को रख सकते हैं और वो आपके गंतव्य तक पहुंच जाता है। इसमें आपको पैट का मेडिकल प्रमाणपत्र चाहिए होता है और एक पर्ची कटवानी होती है। हालांकि, छोटे पैट्स को डलिया के अंदर रखकर आप अपने साथ कोच में रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Travel With Pets From bus flight or Train check details
पालतू जानवर को साथ कैसे ले जा सकते हैं? - फोटो : iStock

नंबर 2

  • अगर आप देश के अंदर यात्रा कर रहे हैं, तो आप फ्लाइट के जरिए अपने पालतू जानवर को साथ ले जा सकते हैं। बस आपको पहले एयरलाइन को इसकी जानकारी देनी होती है, जिसके बाद नियम-शर्तों को पूरा करते हुए आप अपने पैट को साथ ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
How To Travel With Pets From bus flight or Train check details
पालतू जानवर को साथ कैसे ले जा सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • भारत के कई राज्यों की रोडवेज बस सेवा आपको ये सुविधा देती है कि आप अपने पालतू जानवर को अपने साथ ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको डॉग का डबल टिकट लेना होता है, उसके मुंह पर मास्क लगाना होता है, पैट छोटा है तो डलिया में रख लें और बड़ा है, तो उसको सीट दी जाती है और साथ में उसके मेडिकल प्रमाणपत्र ले जाने होते हैं। इसके बाद आपका पालतू जानवर आपके साथ यात्रा कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed