फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Labour Day 2024: मजदूर दिवस के मौके पर सरकार की इस स्कीम में खाता खुलवाएं श्रमिक, हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये

Wed, 01 May 2024 02:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 01 May 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
Labour Day 2024: PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits Know All Details About This Scheme Here
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: मजदूर दिवस के अवसर पर आज हम श्रमिकों के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की एक बड़ी आबादी है। इन लोगों की आमदनी का मुख्य स्त्रोत दिहाड़ी मजदूरी होती है। गौर करने वाली बात है कि अपनी युवावस्था में ये लोग मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर लेते हैं। हालांकि, उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद मजदूरी करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मजदूरों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम में मजदूर निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। सरकार की यह स्कीम देशभर में काफी लोकप्रिय है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
Labour Day 2024: PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits Know All Details About This Scheme Here
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए की गई है। इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल की उम्र के मजदूर आवेदन कर सकते हैं। 

Labour Day 2024: PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits Know All Details About This Scheme Here
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। निवेश राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये के बीच है। अगर कोई मजदूर 18 साल की उम्र में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में अपना खाता खुलवाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Labour Day 2024: PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits Know All Details About This Scheme Here
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

ऐसे में उसको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होगा। 55 रुपये का यह निवेश 60 की उम्र होने तक करना है। 60 की उम्र के बाद उसको हर महीने 3 हजार रुपये (सालाना 36 हजार) की पेंशन मिलेगी। 

विज्ञापन
Labour Day 2024: PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits Know All Details About This Scheme Here
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock

इन पैसों की सहायता से आप आसानी से भविष्य में अपने छोटे मोटे खर्चे चला सकेंगे। देशभर में कई असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूर सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। 

LIC: एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी में करें दस हजार रुपये निवेश, कुछ सालों बाद मिलेंगे 17.9 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed