PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं जिन्हें आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन किसानों को खेती किसानी करने के लिए मजबूरन कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। वहीं अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। ऐसे में किसानों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। हर किस्तों को चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। भारत सरकार अब तक 15 किस्तों के पैसे किसानों के खाते में भेज चुकी है।
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन आ सकती है 16वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 26 Jan 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन