Aadhaar Card History: आपके पास अपना आधार कार्ड तो होगा ही? दरअसल, बच्चे से लेकर बडे़ लोगों तक, हर किसी के पास आधार कार्ड है। आज के समय में ये एक जरूरी दस्तावेज है, जो कई कामों के लिए जरूरी भी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किए जाने वाला ये आधार बैंक खाता खुलवाने से लेकर किसी सरकारी या गैर-सरकारी काम के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अपने आधार कार्ड का ध्यान रखा जाए। वरना आपके आधार का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आप हिस्ट्री चेक करके ये कैसे जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का कब और कहां इस्तेमाल हुआ है। तो चलिए जानते हैं आधार की हिस्ट्री चेक करने के तरीके के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65b21d754869afce8a0904cf","slug":"aadhaar-card-update-check-your-aadhaar-card-history-like-this-follow-this-process-2024-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: आपके आधार का भी हो सकता है गलत इस्तेमाल, ऐसे करें चेक कहीं हुआ तो नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: आपके आधार का भी हो सकता है गलत इस्तेमाल, ऐसे करें चेक कहीं हुआ तो नहीं
Thu, 25 Jan 2024 02:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं आधार की हिस्ट्री:-
स्टेप 1
- आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है और कई जगह पर ये दिया भी जाता है, ऐसे में हो सकता है कि इसका गलत इस्तेमाल हो जाए
- इसलिए आप इसकी हिस्ट्री चेक करके ये पता लगा सकते हैं कि आपके आधार का कहां गलत इस्तेमाल हुआ है
- इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर अपनी भाषा चुननी है
- फिर आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है
- यहां पर आपको 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें
- फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आ रहा होगा, उसे भी भरें
- अब ओटीपी सत्यापन वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद ओटीपी को भरें और फिर आपके सामने एक टैब खुलेगा
- यहां पर आपको वो तारीख भरनी है, जब की आप हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं
- ऐसा करने के बाद आप चेक कर पाएंगे कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है और आप ये जानकारी डाउनलोड भी कर सकते हैं।