PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए सरकार पात्र लोगों को लाभ देती है। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। उदाहरण के लिए आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत सरकार जरूरतमंद, गरीब और जो किसान योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें लाभ दिए जाते हैं। इस योजना में आर्थिक लाभ मिलते हैं। जैसे- जो किसान योजना के लिए पात्र हैं उन्हें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि क्या आपको 18वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...
{"_id":"66b30cb13945df67500acfd1","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-how-to-check-whether-you-will-get-the-18th-kist-or-not-2024-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 18वीं किस्त? किसान ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 18वीं किस्त? किसान ऐसे करें चेक
Wed, 07 Aug 2024 11:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: 18वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक।
- फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi: 18वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक।
- फोटो : Freepik
- दरअसल, 17वीं किस्त के बाद अब बारी 18वीं किस्त की है जो अक्तूबर माह में जारी हो सकती है। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। ऐसे में इसके लिए आप अपना नाम लाभार्थी सूची में चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम इस सूची में है तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है और अगर नहीं है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi: 18वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक।
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना नाम:-
स्टेप 1
- आप अगर जानना चाहते हैं कि आपको 18वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं तो इसके लिए आपको अपना नाम चेक करना होता है
- इसके लिए आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- फिर आपको यहां पर फॉर्मर कॉर्नर पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: 18वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर बेनिफिशियरी लिस्ट वाले ऑप्शन पर जाना है और इस पर क्लिक करना है
- फिर आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव को चुनना है
- अब आप देखेंगे तो आपको यहां पर गेट रिपोर्ट वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: 18वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने एक सूची खुल जाएगी
- इस सूची में आपको पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के नाम नजर आएंगे
- आपको इस सूची में अपना नाम चेक करना है, अगर आपका नाम इसमें है तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
- पर अगर आपका नाम इस सूची में नहीं है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।