PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Release Date: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं हैं जिनको सिर्फ एक वर्ग या एक तबके के लिए बनाया गया है। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। किसानों में भी उन किसानों को इस योजना का लाभ मिल सकता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं।
{"_id":"67e0ecf48adad6562d082eff","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-20th-installment-amount-credit-to-beneficiary-check-pm-kisan-20-kist-money-details-2025-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त जारी होगी तो कितने पैसे आएंगे बैंक अकाउंट में? यहां जानें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त जारी होगी तो कितने पैसे आएंगे बैंक अकाउंट में? यहां जानें किसान
Mon, 24 Mar 2025 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:58 AM IST
सार
PM Kisan Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको 20वीं किस्त का इंतजार होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इस किस्त में आपके बैंक खाते में कितने पैसे आएंगे?
विज्ञापन
किन किसानों को मिलेंगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिलेंगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
कितने पैसे आते हैं हर किस्त में?
- पीएम किसान योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों के बैंक खाते में हर साल 6 हजार रुपये सरकार की तरफ से भेजे जाते हैं। इन 6 हजार रुपये को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है यानी हर किस्त में 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
किन किसानों को मिलेंगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
20वीं किस्त में कितने पैसे आएंगे?
- अब बात अगर 20वीं किस्त की करें तो इसमें लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में वैसे तो 2 हजार रुपये ही आएंगे, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी 19वीं किस्त अटकी हुई है। ऐसे में अगर ये किसान उन कामों को तय समय तक करवा लेते हैं जिनके कारण उनकी 19वीं किस्त अटकी है तो सरकार 20वीं किस्त के साथ ही उनकी अटकी हुई 19वीं किस्त भी जारी कर सकती है। इसलिए ऐसे किसानों को 2 नहीं बल्कि 4 हजार रुपये मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों को मिलेंगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
कब आ सकती है 20वीं किस्त?
- अब तक योजना की कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है। वैसे तो अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है कि 20वीं किस्त कब जारी होगी, लेकिन पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई थी और 19वीं किस्त फरवरी महीने में हुई थी यानी चार महीने के अंतराल पर।
विज्ञापन
किन किसानों को मिलेंगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
- ठीक इस हिसाब से माना जा रहा है कि 20वीं किस्त का चार महीने का समय जून में हो रहा है। इसलिए 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। वहीं, किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे कामों को करवाना अनिवार्य है। जो किसान इन कामों को नहीं करवाएगा वो किस्त के लाभ से वंचित रह जाएगा।