फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर नहीं किया बैंक से जुड़ा ये काम, तो आपकी भी अटक सकती है 20वीं किस्त

Fri, 21 Mar 2025 10:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 21 Mar 2025 10:13 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi: योजना के अंतर्गत अब तक 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है।

विज्ञापन
How to Add Family Member Name in Ration Card Online Step by Step Process in Hindi
20वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

20th Kist Of PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन योजनाओं से करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए भी चलाई जाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं और इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले रहे हैं। दरअसल, जो किसान इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: अगर अब तक अपडेट नहीं करवाया मोबाइल नंबर तो तुरंत ऐसे करवाएं, वरना अटक सकती है 20वीं किस्त

इसी तरह अब तक 2-2 हजार रुपये की कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। अगर आपको ये भी ये लाभ चाहिए तो पहले बैंक से जुड़ा एक काम है जिसे आपको करवाना जरूरी है और आप इस काम के लिए आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

How to Add Family Member Name in Ration Card Online Step by Step Process in Hindi
20वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब आ सकती है 20वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई तो इस हिसाब से 20वीं किस्त जून (चार महीने पूरे होने पर) में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
How to Add Family Member Name in Ration Card Online Step by Step Process in Hindi
20वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

बैंक से जुड़ा क्या काम करवाना है किसानों को

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपको 20वीं किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए ये जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपके बैंक खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का ऑप्शन ऑन हो। अगर ये खुला नहीं होगा तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं क्योंकि सरकार डीबीटी के जरिए ही लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे हस्तांतरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Add Family Member Name in Ration Card Online Step by Step Process in Hindi
20वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये काम भी करवा लें

  • बैंक से जुड़ा एक और काम है जिसे किसानों को करवाना जरूरी है और वो काम है आधार लिंकिंग का काम। इसमें आपको अपने बैंक खाते से अपना आधार कार्ड लिंक करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और यहां से ये काम आप करवा सकते हैं।
विज्ञापन
How to Add Family Member Name in Ration Card Online Step by Step Process in Hindi
20वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह आपको ई-केवाईसी का काम भी करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं। जबकि, आप खुद पोर्टल से ओटीपी आधारित ई-केवाईसी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed