How To Book Train Ticket Online: एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए लोग ट्रेन से सफर करते हैं। जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा भारतीय ट्रेनों में मिलती है। यही नहीं आरामदायक सीट, सोने की सुविधा, शौचालय और खानपान की सुविधा भी ट्रेनों में रहती है। आपको भी अगर ट्रेन से सफर करना है तो आपको उस क्लास का टिकट खरीदना होता है जिस स्लीपर, एसी या जनरल कोच आदि में आप सफर करना चाहते हैं।
{"_id":"67dd1cced5bcc4811e0f5d2e","slug":"indian-railways-train-ticket-book-without-any-broker-train-ticket-kaise-book-kare-2025-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: इस तरीके से खुद बुक करेंगे ट्रेन टिकट तो नहीं देना होगा ब्रोकर को कमीशन, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण ध्यान दें: इस तरीके से खुद बुक करेंगे ट्रेन टिकट तो नहीं देना होगा ब्रोकर को कमीशन, जानें तरीका
Mon, 24 Mar 2025 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 24 Mar 2025 09:30 AM IST
सार
Indian Railways Train Ticket Booking: आज भी एक बड़ा तबका ट्रेन टिकट बुक करने के लिए ब्रोकर के पास जाते हैं, लेकिन आप खुद से ये काम करके अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले अपना आईआरसीटीसी अकाउंट बनाना होगा
- अगर आप भी चाहते हैं कि आप खुद से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर लें तो इसके लिए पहले आपको अपना आईआरसीटीसी अकाउंट बनाना होता है
- आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होता है
- जहां पर 'रजिस्ट्रेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करें और फिर अपना नाम, मोबाइल नंबर जैसी बाकी मांगी गई जानकारी भरें
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- फिर आपको यहां पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड बनाना होता है
- यूजर नेम बनाने के बाद पासवर्ड को वेरिफाई करवाएं
- अब सिक्योरिटी के कुछ सवाल चुन लें
- इसके बाद आधार नंबर, जन्मतिथि और जेंडर जैसी जानकारी भरें
- फिर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें और इसके बाद आपका आईआरसीटीसी का अकाउंट बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
फिर ऐसे बुक कर लें टिकट
- आईआरसीटीसी अकाउंट बनने के बाद आप आईआरसीटीसी का एप डाउनलोड कर सकते हैं या इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं
- फिर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें
- अब आपको यहां पर वो स्टेशन चुनना है जहां से यात्रा करनी है और गंतव्य स्टेशन भी चुनें
विज्ञापन
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके बाद आपको यात्रा की तारीख चुननी होती है और फिर आपके सामने ट्रेनों की सूची आती है
- अपनी पसंद की ट्रेन और एसी स्लीपर आदि में से कोई क्लास चुन लें
- अब आपको पैसेंजर की जानकारी भरनी होती है
- इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होता है और फिर आपका टिकट बुक हो जाता है और वो भी बिना ब्रोकर को अतिरिक्त चार्ज दिए हुए।