PM Kisan 13th Installment Date: हमारे देश का किसान दिन-रात खेतों में मेहनत करता है और तब जाकर उसकी फसल हो पाती है। इसे वो बाजारों में बेचता है, लेकिन फिर भी देखा जाता है कि किसान आर्थिक रूप से जूझता है। ऐसे में किसान को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनमें से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त में सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। अब तक 12 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं और 13वीं किस्त भी जल्द आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब तक पहुंच सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"636243d932be454c0c0397a4","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-13th-installment-date-know-pm-kisan-13-kist-kab-aayegi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: खुशखबरी! जानें किस दिन किसानों के बैंक खाते में आ सकती है 13वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: खुशखबरी! जानें किस दिन किसानों के बैंक खाते में आ सकती है 13वीं किस्त
Wed, 02 Nov 2022 05:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 02 Nov 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
13वीं किस्त के लिए ये दो काम जरूरी करवा लें
पहला काम
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी 13वीं किस्त न अटके, तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो इसे करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
दूसरा काम
- आपको योजना की आधिकारिक pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना है। अगर यहां पर लैंड सिडिंग के स्टेटस में 'नो' लिखा है, तो अपने नजदीकी कृषि कार्यलय में जाकर इसे करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Istock
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
- पहले ये समझ लें कि किस्त आने का क्या समय तय है। दरअसल, साल की पहली किस्त किसानों के बैंक खाते में 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच भेजी जाती है। इसके बाद दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच किसानों को दी जाती है।
विज्ञापन
किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Istock
- ऐसे में नियमों के मुताबिक, दिसंबर से किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त आना जारी हो सकता है। हालांकि, अभी सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।