फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Safety Tips: व्हाट्सएप पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना लग सकती है लाखों रुपये की चपत

Wed, 02 Nov 2022 03:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Safety Tips Do not make this mistake on WhatsApp or else you can be a victim of fraud
WhatsApp Safety Tips - फोटो : Istock

WhatsApp Safety Tips: आज के समय दुनिया भर में दो बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। इसके आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज के समय बड़े पैमाने पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल बिजनेस, एजुकेशन से लेकर कई जरूरी कामों में किया जा रहा है। वहीं अगर आप व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इनके बारे में नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ सालों में व्हाट्सएप पर स्पैम और फिशिंग लिंक्स के जरिए होने वाले फ्रॉड की संख्या काफी बढ़ी है। आज के इस डिजिटल युग में आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

WhatsApp Safety Tips Do not make this mistake on WhatsApp or else you can be a victim of fraud
WhatsApp Safety Tips - फोटो : Istock

कई हैकर्स लोगों के व्हाट्सएप पर ऐसे लुभावने ऑफर्स की लिंक्स भेज रहे हैं, जिनमें महंगे इनामों को जीतने का दावा किया जाता है। ऐसे में लालच में आकर लोग इन लिंक्स पर क्लिक कर देते हैं। 

जानना जरूरी: क्या आपको पता है Rupay, Visa और Mastercard में अंतर? अगर नहीं, तो यहां जानें

WhatsApp Safety Tips Do not make this mistake on WhatsApp or else you can be a victim of fraud
WhatsApp Safety Tips - फोटो : Istock

लिंक्स पर क्लिक करने के बाद उनके स्मार्टफोन में एक अलग वेबसाइट ओपन हो जाती है। यहां उनसे उनकी बैंक की जरूरी डिटेल्स की मांग की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Safety Tips Do not make this mistake on WhatsApp or else you can be a victim of fraud
WhatsApp Safety Tips - फोटो : istock

लालच में आकर लोग अपनी इन जरूरी डिटेल्स को फिल कर देते हैं। हैकर्स इसी तरह से कई व्हाट्सएप यूजर्स को अपना निशाना बना रहे हैं। बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें व्हाट्सएप यूजर्स को इस तरह के फ्रॉड के चलते लाखों रुपये का चूना लगा है।

विज्ञापन
WhatsApp Safety Tips Do not make this mistake on WhatsApp or else you can be a victim of fraud
WhatsApp Safety Tips - फोटो : istock
अगर आपके व्हाट्सएप पर भी कुछ इस तरह की स्पैम या फिशिंग लिंक्स आ रही हैं। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed