3 Star Or 5 Star Rating Which Is Better AC: गर्मी का सीजन शुरू होते ही एसी की जरूरत हम लोगों को महसूस होती है। गर्मी से निजात पाने के लिए एसी एक कारगर उपाय है। अगर आप इस सीजन में एसी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए ताकि आप अपने लिए एक अच्छी डील को खरीद सकें। एसी खरीदते समय अक्सर ग्राहक एनर्जी रेटिंग 3 स्टार या 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को लेकर काफी परेशान रहते हैं। दोनों एसी में कीमत को लेकर तो अंतर होता ही है साथ ही साथ बिजली खपत, परफॉर्मेंस और लॉन्ग टर्म सेविंग्स का भी अंतर होता है। 3 स्टार रेटिंग एसी 5 स्टार रेटिंग एसी की तुलना में ज्यादा बिजली की खपत करते हैं। वहीं 5 स्टार रेटिंग वाले एसी कम बिजली की खपत करके आपको अच्छी कूलिंग प्रदान करता है। इसी वजह से 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है।
AC Tips: खरीदने जा रहे हैं नया एसी, तो जान लें 3 स्टार और 5 स्टार में कौन सा आपके लिए रहेगा बेहतर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:24 PM IST
सार
3 Star Or 5 Star Rating Which Is Better AC: एसी खरीदते समय अपने बजट, इस्तेमाल की जरूरत को देखते हुए यह जानना जरूरी है कि आपके लिए 3 स्टार या 5 स्टार कौन सी रेटिंग वाला एसी एक अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन