Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan 19th Installment Date 2025 Check PM Kisan Samman Nidhi 19 Kist Eligible Farmers List Criteria
{"_id":"67985bfb70bbc686840d7d5a","slug":"pm-kisan-19th-installment-date-2025-check-pm-kisan-samman-nidhi-19-kist-eligible-farmers-list-criteria-2025-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi Yojana: 24 फरवरी को जारी होगी 19वीं किस्त, जानें क्या आपके खाते में आएंगे 2 हजार रुपये या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi Yojana: 24 फरवरी को जारी होगी 19वीं किस्त, जानें क्या आपके खाते में आएंगे 2 हजार रुपये या नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:58 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 19th Installment Date: भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं वे लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त का लाभ?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए एक बड़े वर्ग को लाभान्वित करने की कोशिश की जाती है। इनमें सब्सिडी, कोई सामान, पेंशन या आर्थिक मदद देने जैसी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। जैसे, बात अगर किसानों की करें तो इनके लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।
अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसकी तारीख भी सामने आ गई है, लेकिन इस किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं 19वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिल सकता है...
2 of 5
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त का लाभ?
- फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी होगी?
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी करेंगे। उन्होंने ऐसा कहा है कि ऐसा प्लान बन रहा है। इसलिए 24 फरवरी का दिन योजना से जुड़े किसानों के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन लाभार्थियों के बैंक खाते में 19वीं किस्त आएगी।
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त का लाभ?
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त?
बात अगर उन किसानों की करें जिन्हें 19वीं किस्त मिलेगी तो इसमें पहले वे किसान हैं जिन्होंने ई-केवाईसी करवा रखी है। विभाग द्वारा पहले ही कहा जा चुका था कि किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसलिए अगर आप ये काम करवा चुके हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त का लाभ?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरे उन किसानों को भी किस्त का लाभ मिल सकता है जिन्होंने आधार लिंकिंग का काम करवा रखा है। इसमें आपको अपने बैंक खाते को आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। जिन किसानों ने ये काम नहीं करवा रखा है उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
5 of 5
किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त का लाभ?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरे उन किसानों को भी किस्त का लाभ मिल सकता है जिन्होंने भू-सत्यापन का काम करवा रखा है। इसमें किसानों की भूमि का सत्यापन किया जाता है जिसमें जमीन के कागजों का वेरिफिकेशन किया जाता है। अगर आपके जमीन के दस्तावेज जांच में सही पाए जाते हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।