फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaKumbh 2025: नहीं मिल रहा महाकुंभ जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट? तो ये तरीका आ सकता है काम

Tue, 28 Jan 2025 08:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 28 Jan 2025 08:30 AM IST
सार

अगर आप भी महाकुंभ में जाने का प्लान कर रहे हैं और आपको ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है, तो आप इसके लिए एक तरीका अपना सकते हैं।

विज्ञापन
MahaKumbh 2025 How to book confirm train tickets for Kumbh mela maha kumbh confirm ticket kaise book kare
महाकुंभ के लिए ट्रेन। - फोटो : Amar Ujala

MahaKumbh 2025 Train Schedule: इन दिनों देश ही नहीं बल्कि, दूसरे देशों के लोगों की नजरें भी उत्तर प्रदेश की संगम नगरी पर टिकी हुई हैं। लोग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं और हर दिन यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हवाई मार्ग, अपने वाहन, बस से और ट्रेनों आदि के जरिए लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। हालांकि, ये भी देखा जा रहा है कि लोगों को ट्रेन टिकट जल्दी से नहीं मिल पा रही है क्योंकि जाने वाले लोगों की संख्या इतना ज्यादा जो है।



इसके लिए भारतीय रेलवे भी अलग से कई ट्रेनें चला रहा है, लेकिन अगर आपको ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है तो आप यहां एक तरीका जान सकते हैं जिससे आप ट्रेन टिकट प्राप्त करके यात्रा कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

MahaKumbh 2025 How to book confirm train tickets for Kumbh mela maha kumbh confirm ticket kaise book kare
महाकुंभ के लिए ट्रेन। - फोटो : AdobeStock

ऐसे प्राप्त कर सकते हैं कंफर्म ट्रेन टिकट

  • अगर आपको भी महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन टिकट नहीं मिल रही है तो आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करके महाकुंभ जा सकते हैं। यात्रा से 24 घंटे पहले भारतीय रेलवे द्वारा इन सीटों की बुकिंग को खोला जाता है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन यानी तत्काल विंडो टिकट काउंटर से ये टिकट बुक कर सकते हैं।
MahaKumbh 2025 How to book confirm train tickets for Kumbh mela maha kumbh confirm ticket kaise book kare
महाकुंभ के लिए ट्रेन। - फोटो : AdobeStock

प्रीमियम तत्काल भी विकल्प

  • अगर आपको तत्काल ट्रेन टिकट नहीं मिल पाई है या किसी अन्य कारण से आप इसे बुक नहीं कर पाए हैं, तो ऐसे में आप प्रीमियम तत्काल बुक कर सकते हैं। हालांकि, इस टिकट के दाम तत्काल टिकट से अधिक जरूर होते हैं। आप इस प्रीमियम तत्काल को आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या एप से बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 How to book confirm train tickets for Kumbh mela maha kumbh confirm ticket kaise book kare
महाकुंभ के लिए ट्रेन। - फोटो : AdobeStock

इस काम को जरूर कर लें

  • अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो एक काम जरूर कर लें। आपको पहले ही मास्टर लिस्ट में सभी यात्रियों (जिन लोगों के नाम पर टिकट बुक करनी है) के नाम भर लेने हैं। इससे ऑनलाइन तत्काल ट्रेन टिकट भरते समय आपको यात्रियों की जानकारी नहीं देनी होती और इससे आपका समय बचता है जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 How to book confirm train tickets for Kumbh mela maha kumbh confirm ticket kaise book kare
महाकुंभ के लिए ट्रेन। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे जोड़ सकते हैं मास्टर लिस्ट में नाम:-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको 'माय अकाउंट वाले सेक्शन में' 'माय प्रोफाइल' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर 'Add / Modify Master List' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद पैसेंजर की सारी जानकारी यहां भर दें और सबमिट कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed