Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Government can take back installment money from these ineligible farmers
{"_id":"67971466e3c2ff22e2055505","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-government-can-take-back-installment-money-from-these-ineligible-farmers-2025-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi: अगर आप भी हैं इस सूची में तो सरकार वापस ले सकती है किस्त के पैसे, किसान यहां जानें कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi: अगर आप भी हैं इस सूची में तो सरकार वापस ले सकती है किस्त के पैसे, किसान यहां जानें कारण
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 27 Jan 2025 12:37 PM IST
सार
अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि सरकार कई किसानों से किस्त के पैसे की वसूली कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को किस्त के पैसे लौटाने पड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप एक किसान हैं तो आप भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। बात अगर इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें तो इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त भी जारी होनी है जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे भी हैं जिनसे सरकार वसूली भी कर सकती है यानी किस्त के पैसे वापस भी ले सकती है। तो चलिए जानते हैं सरकार ऐसा क्यों कर सकती है और ऐसे कौन से किसान हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
किन किसानों को किस्त के पैसे लौटाने पड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों हो सकती है वसूली?
पीएम किसान योजना से जुड़े उन किसानों से वसूली हो सकती है जो किसान अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से इस योजना में शामिल हुए हैं। अगर आप भी इस योजना से गलत तरीके से जुड़े हैं और आपने कई किस्तों का लाभ लिया भी है तो आपको ये पैसे लौटाने पड़ सकते हैं।
3 of 5
किन किसानों को किस्त के पैसे लौटाने पड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों से वापस लिए जा सकते हैं पैसे?
अगर बात उन किसानों की करें जिनसे किस्त के पैसे वापस लिए जा सकते हैं तो इसमें पहले वे किसान हैं जो योजना के लिए अपात्र तो हैं, लेकिन उन्होंने गलत तरीके से आवेदन किया है और किस्त का लाभ ले रहे हैं। कुछ लोग गलत दस्तावेज लगाकर या अन्य तरीकों से योजना से जुड़ जाते हैं। अगर आप इस कैटेगरी में हैं तो आपसे वसूली हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किन किसानों को किस्त के पैसे लौटाने पड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe stock
अगर एक परिवार के एक से ज्यादा व्यक्ति इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं, तो उनसे भी किस्त के पैसे वापस लिए जा सकते हैं। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर एक ही परिवार के पिता और बेटे या दो भाई या पति-पत्नी आदि इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो ये गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि नियमों के तहत एक परिवार का सिर्फ एक व्यक्ति ही पीएम किसान योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
किन किसानों को किस्त के पैसे लौटाने पड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन भी होगा रद्द
जो किसान गलत तरीके से पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उनसे सिर्फ किस्त के पैसे वापस नहीं लिए जा सकते बल्कि, ऐसे किसानों के आवेदन भी रद्द किए जाएंगे। पीएम किसान योजना को चलाने के पीछे का उद्धेश्य सिर्फ पात्र किसानों को लाभ देने का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।