PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप एक किसान हैं तो राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई अलग-अलग तरह की योजनाएं आपके लिए चला रहे हैं। इनमें जहां कई योजनाओं में सब्सिडी या लोन देने जैसे प्रावधान है तो कई योजनाएं तो ऐसी भी हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिया जाता है। जैसे, आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
PM Kisan Nidhi Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार इस दिन जारी करेगी 19वीं किस्त; जानें तारीख
PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025: किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार बेसब्री से है जिसमें पात्र किसानों को किस्त का लाभ दिया जाएगा। अब तक कुल 18 किस्त का लाभ किसानों को मिल चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितने पैसे मिलते हैं पात्र किसानों को?
- जो किसान पीएम किसान योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। सरकार डीबीटी द्वारा लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाते हैं।
जारी हो चुकी हैं 18 किस्त
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को दिया जा चुका है। बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी हुई थी जिसे हर बार की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था।
किसानों के बैंक खाते में भेजी जा सकती है 19वीं किस्त?
- दरअसल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19वीं किस्त को लेकर जानकारी दी है। इसमें उन्होंने बताया है कि किसानों को 19वीं किस्त का लाभ 24 फरवरी को जारी होगी। पटना में शिवराज सिंह ने कहा कि "मैं बिहार के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री को बहुत बधाई देता हूं। यहां कृषि और किसानों के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वितरण के लिए बिहार पधारेंगे..."
#WATCH पटना: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं बिहार के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री को बहुत बधाई देता हूं। यहां कृषि और किसानों के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वितरण के लिए बिहार पधारेंगे..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
दिल्ली… pic.twitter.com/i3tzvvjzrZ
अभी पोर्टल पर नहीं आई तारीख
- जहां एक तरफ शिवराज सिंह ने जानकारी दी है कि 24 फरवरी को बिहार से 19वीं किस्त जारी की जाएगी, तो वहीं अभी पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं पर 18वीं किस्त जारी होने की तारीख ही नजर आ रही है। हालांकि, हो सकता है कि विभाग द्वारा आने वाले दिनों में पोर्टल पर भी किस्त जारी होने की तारीख बता दी जाए।