ATM Cash Withdrawal Safety Tips During Festivals: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में खरीदारी बढ़ जाती है। मिठाई, कपड़े, पूजा का सामान और दूसरी जरूरतों के लिए लोग बड़ी संख्या में नकद पैसे भी निकालते हैं।
{"_id":"6ac5ec2d6fb9ecf9650293ed","slug":"atm-cash-withdrawal-safety-tips-during-festivals-mein-atm-se-cash-nikalte-huye-kin-baato-ka-dhyan-rakhein-2026-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेस्टिव अलर्ट: त्योहारों में एटीएम से कैश निकालते समय किन गलतियों से बचें? यहां जानें वरना हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
फेस्टिव अलर्ट: त्योहारों में एटीएम से कैश निकालते समय किन गलतियों से बचें? यहां जानें वरना हो सकती है दिक्कत
Wed, 07 Oct 2026 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:22 PM IST
सार
ATM Alert: त्योहारों में एटीएम से पैसे निकालते समय पिन छिपाकर डालें और अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें। कार्ड, नकदी और ट्रांजैक्शन की जानकारी को सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है। फेस्टिवल के अलावा भी इन बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए।
विज्ञापन
त्योहारों पर एटीएम से कैश निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
त्योहारों पर एटीएम से कैश निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : AI Generated
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें?
एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें
- अगर एटीएम में कार्ड डालने, पिन नंबर डालने या पैसे निकालने में परेशानी हो रही है, तो किसी अनजान व्यक्ति से मदद लेने से बचें
- कई बार ठग मदद करने के बहाने आपका पिन नंबर देख सकते हैं या कार्ड बदलने की कोशिश कर सकते हैं
- अगर कार्ड मशीन में फंस जाए, तो तुरंत अपने बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें
- कभी भी किसी व्यक्ति के बताए नंबर पर कॉल करने से बचें
त्योहारों पर एटीएम से कैश निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : AI Generated
पिन नंबर डालते समय क्या सावधानी बरतें?
- एटीएम मशीन में पिन नंबर डालते समय कीपैड को अपने हाथ से ढक लें
- यह सावधानी इसलिए जरूरी है क्योंकि आसपास खड़ा कोई व्यक्ति आपका पिन नंबर देख सकता है
- कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को पिन नंबर न बताएं
- ध्यान रहे कि बैंक कर्मचारी भी आपसे एटीएम पिन नंबर, ओटीपी या कार्ड का सीवीवी नंबर नहीं मांगते
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों पर एटीएम से कैश निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
एटीएम कार्ड निकालना न भूलें
- दरअसल, कुछ मशीनों में कार्ड पहले बाहर आता है और कुछ एटीएम मशीन में लेन-देन पूरा होने के बाद कार्ड निकालना पड़ता है
- इसलिए कैश मिलने के बाद जल्दबाजी में एटीएम से न निकलें बल्कि,पहले अपना कार्ड जरूर चेक करें
- अगर कार्ड एटीएम में छूट गया है, तो तुरंत वहां जाएं वरना बैंक से संपर्क कर उसे ब्लॉक कराने की प्रक्रिया शुरू करें
विज्ञापन
त्योहारों पर एटीएम से कैश निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : AI Generated
पैसे गिनने में जल्दबाजी न करें
- एटीएम से पैसे निकलने के बाद रकम और कार्ड को संभालकर रखें
- भीड़ वाली जगह पर खुले में बड़ी रकम गिनने से बचें
- अगर एटीएम से निकली रकम और स्क्रीन या रसीद पर दिखाई गई रकम में अंतर हो, तो तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें