पासपोर्ट के लिए आवेदन करना कई लोगों को थोड़ा मुश्किल लगता है। आवेदन करने के बाद सबसे बड़ा कन्फ्यूजन इस बात को लेकर होता है कि आखिर जाना किस पासपोर्ट सेवा केंद्र पर है। कई बार लोग सेंटर का नाम ठीक से चेक किए बिना निकल जाते हैं और गलत जगह पहुंच जाते हैं। इससे समय तो खराब होता ही है, अपॉइंटमेंट छूटने का डर भी रहता है। इसलिए अपॉइंटमेंट बुक करने से पहले और उसके बाद सेंटर की जानकारी ठीक से चेक करना जरूरी है।
2 of 5
passport imaigration
- फोटो : AI Generated
सही सेंटर कैसे खोजें?
नया पासपोर्ट बनवाना हो या पुराने पासपोर्ट के लिए दोबारा आवेदन करना हो, पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लोकेटर की मदद ली जा सकती है। इसमें अपनी लोकेशन और संबंधित जानकारी के आधार पर पासपोर्ट सेवा केंद्र की जानकारी देखी जा सकती है। इससे आपको यह समझने में आसानी होती है कि आपके लिए कौन सा सेंटर सही रहेगा।
3 of 5
ई-पासपोर्ट पाने के लिए क्या करना होगा?
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ पास का सेंटर देखकर न निकलें
यहां एक बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सिर्फ यह देखकर सेंटर न चुनें कि वह आपके घर के सबसे पास है। अलग-अलग केंद्रों पर उपलब्ध सेवाएं अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन और अपॉइंटमेंट से जुड़ी जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए। अगर आपने पहले ही अपॉइंटमेंट बुक कर लिया है तो सबसे ज्यादा ध्यान अपॉइंटमेंट की डिटेल पर दें। उसमें दिए गए पासपोर्ट सेवा केंद्र का नाम और पता देखकर ही घर से निकलें। तारीख और समय भी एक बार जरूर जांच लें।
4 of 5
Passport
- फोटो : AdobeStock
ऐसे चेक करें पासपोर्ट सेवा केंद्र
सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। इसके बाद वहां दिए गए पासोर्ट ऑफिस या सर्विस सेंटर से जुड़े विकल्प पर जाएं। अपनी लोकेशन से जुड़ी जानकारी दर्ज करने के बाद उपलब्ध सेंटर की जानकारी देख सकते हैं। सेंटर की जानकारी मिलने के बाद यह भी देख लें कि वहां आपके काम से जुड़ी सुविधा उपलब्ध है या नहीं। इससे बाद में किसी तरह की परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।
5 of 5
भारत के इस मंदिर में हवाई जहाज चढ़ाने पर जल्द मिलता है वीजा
- फोटो : Adobe Stock
अपॉइंटमेंट से पहले ये काम जरूर करें
पासपोर्ट सेवा केंद्र जाने से पहले अपनी अपॉइंटमेंट डिटेल दोबारा चेक कर लें। सेंटर का नाम, पूरा पता, तारीख और समय खास तौर पर देखें। इसके साथ ही आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी पहले से तैयार रखें। ध्यान रखें कि सिर्फ सेंटर की लोकेशन पता होना काफी नहीं है। अपॉइंटमेंट में जिस सेंटर की जानकारी दी गई है, उसी सेंटर पर तय तारीख और समय पर पहुंचना जरूरी है। इस छोटी सी सावधानी से गलत जगह पहुंचने और समय खराब होने जैसी परेशानी से बचा जा सकता है।
काम की बात: नया पेंट कराने के बाद भी कमरे से नहीं जा रही बदबू? सिर्फ खिड़की खोलना काफी नहीं
काम की खबर: आधार बायोमेट्रिक लॉक नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्यों जरूरी है ये सेटिंग