Passport Documents: अगर कोई व्यक्ति देश से बाहर जाना चाहता है, तो उसके लिए पासपोर्ट सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। भारत में पासपोर्ट बनवाना पहले से अब आसान हो चुका है, लेकिन अभी भी लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पासपोर्ट बनवाने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। भारत में पासपोर्ट बनवाने की क्या प्रक्रिया है और किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है? आज हम आपको इन सवालों से जुड़ी जानकारी देते हैं।
Passport Documents: क्या आप भी बनवाने जा रहे हैं पासपोर्ट, तो पहले जान लीजिए किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत
अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको पासपोर्ट इंडिया की वेबसाइट से एक फॉर्म डाउनलोड करना होता है। इसके बाद इस फॉर्म को प्रिंट कराकर भरना होता है और फिर जरूरी सभी दस्तावेज के साथ पासपोर्ट ऑफिस में जमा करना होता है।
किन दस्तावेजों की होती है जरूरत
पासपोर्ट बनवाने के लिए कुछ दस्तावेज बेहद जरूरी होते हैं। आपके पते का प्रमाण पत्र, आपकी जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, आपकी फोटो आईडी प्रूफ, आपका पासपोर्ट साइज फोटो। इसके अलावा कुछ और दस्तावेज होते हैं।
Ujjwala LPG Cylinder: 600 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दे रही है सरकार, जानिए कैसे उठाएं फायदा
पते का प्रमाण पत्र में कोई भी यूटिलिटी बिल, इनकम टैक्स अस्सेमेंट ऑर्डर, वोटर आईडी, आधार कार्ड, रेंट एग्रीमेंट और पैरेंट्स पासपोर्ट कॉपी। इनमें से किसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Traffic Rules: इस छोटी सी गलती की वजह से कट जाता है चालान, गाड़ी चलाने से पहले जान लीजिए ये जरूरी नियम
इसके अलावा आपको अपना वाइट बैकग्राउंड के साथ फोटो देनी होगी। एक फोटो आईडी प्रूफ जिसमें आधार कार्ड,पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड शामिल हैं।