{"_id":"657ede44a8461011080fe925","slug":"traffic-rules-traffic-challan-deducted-for-this-small-mistake-in-traffic-rules-2023-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Traffic Rules: इस छोटी सी गलती की वजह से कट जाता है चालान, गाड़ी चलाने से पहले जान लीजिए ये जरूरी नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Traffic Rules: इस छोटी सी गलती की वजह से कट जाता है चालान, गाड़ी चलाने से पहले जान लीजिए ये जरूरी नियम
Sun, 17 Dec 2023 05:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:12 PM IST
सार
वाहन मालिक के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि जब वह अपने वाहन को लेकर घर से निकलें, तो उन्हें वाहन से संबंधित दस्तावेज और अपना ड्राइविंग लाइसेंस अपने साथ रखना चाहिए।
विज्ञापन
Traffic Rules
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
Traffic Rules: आजकल ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों को ई-चालान भेज जाता है। अगर आप भी चालान कटने से परेशान हैं, तो हम आपके एक खबर लेकर आए हैं। यह खबर आपके बेहद जरूरी है। अगर आपका चालान कटा कटता है, तो इसका मतलब है कि आपने कहीं न कहीं ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया होगा। अगर बार-बार आपका चालान कट रहा है, तो हम आपको कुछ टिप्स पताएंगे, जिनका पालन करने से आप चालान कटने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
सड़क पर कार या बाइक चलाते समय अक्सर लोग फोन का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो भविष्य में आप अगर ऐसा करने के बारे में सोचते हैं, तो आपको समझना चाहिए कि आपका चालान कट सकता है।
विज्ञापन
कुछ लोग कहीं पर भी अपनी गाड़ी को खड़ी कर देते हैं। ऐसे में उनकी गाड़ी को गर प्रशासन खींचकर ले जाता है और भारी जुर्माना लगाता है या चालान कटता है। इसलिए कार या बाइक पार्क करने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि आप कहां पर गाड़ी खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Ujjwala LPG Cylinder: 600 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दे रही है सरकार, जानिए कैसे उठाएं फायदा
कुछ लोग गाड़ी तेज रफ्तार में चलाते हैं। इसलिए वो ओवर स्पीडिंग का शिकार हो जाते हैं। जब चालान उनके घर पहुंचता है, तो उनके परेशान हो जाते हैं। इसलिए आपको ध्यान देना चाहिए कि सड़क पर कई जगहों पर कैमरे या डिवाइस लगे होते हैं, जो आपकी स्पीड को मापने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप गलती करते हैं तो आपका बार-बार चालान कटेगा।
Aadhaar Card Expiry: क्या आपका भी आधार कार्ड हो गया है एक्सपायर? ऐसे चेक करें वैधता और अपडेट
इसके अलावा जब भी आप बाइक चलाएं, तो हेलमेट का इस्तेमाल करना न भूले या फिर कार चला रहे हैं, तो सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें।
MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके बच्चे के भविष्य को करें सुरक्षित, मिल सकते हैं 34 लाख
वाहन मालिक के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि जब वह अपने वाहन को लेकर घर से निकलें, तो उन्हें वाहन से संबंधित दस्तावेज और अपना ड्राइविंग लाइसेंस अपने साथ रखना चाहिए।