Ujjwala LPG Cylinder Price Cut: केंद्र सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को कम दाम में रसोई गैस उपलब्ध कराई जा रही है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसको लेकर संसद में अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत रसोई गैस की औसत प्रति व्यक्ति खपत अप्रैल-अक्तूबर तक 3.8 सिलेंडर रिफिल तक हो गई है, जो साल 2019-20 के दौरान 3.01 सिलेंडर रिफिल और वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान यह 3.71 थी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत केंद्र की सरकार गरीब परिवारों को रसोई गैस पर 300 रुपये की सब्सिडी देती है।
Ujjwala LPG Cylinder: 600 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दे रही है सरकार, जानिए कैसे उठाएं फायदा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में की थी। इस योजना का मकसद है कि गरीब परिवारों को सस्ती कीमत पर एलपीजी गैस का फायदा पहुंचाया जाए।
सरकार ने PMUY के विस्तार की दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक तीन साल में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए योजना के विस्तार का मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से 75 लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे पीएम उज्ज्वला योजना के तहत कुल लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ तक पहुंच जाएगी।
Indian Railways: अब सबको मिलेगी कंफर्म सीट! ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का झंझट होगा खत्म, रेलवे बना रहा योजना
ऐसे उठाएं फायदा
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो अधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाना होगा। यहां पर जाने के बाद आपको ‘अप्लाई फॉर PMUY कनेक्शन’ पर क्लिक करना पड़ेगा। आप जिस कंपनी का गैस सिलेंडर लेना चाहते हैं उसका चुनाव करें।
LPG Gas: 2 से 3 हफ्तों में खाली हो जाता है सिलेंडर, तो गैस की बचत करने के लिए अपनाएं ये शानदार तरीके
इसके बाद आप सभी जानकारी दस्तावेजों के साथ भरकर अप्लाई बटन पर क्लिक करें। अगर आप पात्र हुए तो इस योजना के तहत आपको कुछ दिन में फायदा मिलने लगेगा।