फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan Card: क्या आपने बनवा रखा है पैन कार्ड? यहां जानें किन कामों के लिए है जरूरी

Tue, 24 Dec 2024 08:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Dec 2024 08:23 AM IST
सार

आपके पास जितने भी दस्तावेज हैं उनमें से एक पैन कार्ड भी है। अगर आपके पास ये नहीं है तो आप इसे बनवा लें, क्योंकि पैन कार्ड के न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं।

विज्ञापन
Pan Card Benefits: do you know pan card benefits in hindi pan card banane ke fayde
पैन कार्ड किन कामों के लिए जरूरी होता है? - फोटो : Adobe Stock

Pan Card Benefits in Hindi: आपको अगर कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना है तो आपके पास इसके लिए कई तरह के दस्तावेज होने जरूरी हैं। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई अन्य दस्तावेज हैं। ठीक ऐसे ही एक दस्तावेज है पैन कार्ड। दरअसल, ये भी एक जरूरी दस्तावेज है क्योंकि अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आपके कई काम अटक भी सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो आदि। आपको कई कामों के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आप इसे बनवा लें। पैन कार्ड को बनवाना बेहद जरूरी है और इसके पास होने से आपके कई काम आसानी से हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं पैन कार्ड किन कामों के लिए जरूरी होता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Pan Card Benefits: do you know pan card benefits in hindi pan card banane ke fayde
पैन कार्ड किन कामों के लिए जरूरी होता है? - फोटो : Adobe Stock

इन कामों के लिए जरूरी होता है पैन कार्ड:-

पहला काम

  • पैन कार्ड की जरूरत आपको कई कामों में पड़ती है जिसमें से एक है संपत्ति बेचने में। दरअसल, अगर आप अपनी कोई प्रॉपर्टी बेच रहे हैं और उस संपत्ति की कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। आपको संपत्ति खरीदते समय रजिस्ट्री के दौरान पैन कार्ड चाहिए होता है।
Pan Card Benefits: do you know pan card benefits in hindi pan card banane ke fayde
पैन कार्ड किन कामों के लिए जरूरी होता है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • आप अगर लोन लेना चाहते हैं तो आपको पैन कार्ड चाहिए होता है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपको लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है। दरअसल, यहां पर आपको सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पैन कार्ड चाहिए होता है। इसलिए अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आपको इस दस्तावेज को पहले बनवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Card Benefits: do you know pan card benefits in hindi pan card banane ke fayde
पैन कार्ड किन कामों के लिए जरूरी होता है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम

  • अगर आप बैंक खाता खुलवा रहे हैं तो जान लें कि आपको पैन कार्ड जरूरी चाहिए होता है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपको दिक्कत आ सकती है। बैंक खाते में पैन कार्ड का अपडेट होना जरूरी है
  • अगर आप 50 हजार रुपये से ज्यादा अपने बैंक खाते में कैश काउंटर से जमा करवाते हैं, तो कई बैंक आपसे पैन कार्ड मांगते हैं। इसलिए पैन कार्ड मंगवाना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
Pan Card Benefits: do you know pan card benefits in hindi pan card banane ke fayde
पैन कार्ड किन कामों के लिए जरूरी होता है? - फोटो : Adobe Stock

चौथा काम

  • अगर आप नौकरीपेशा हैं या कोई कंपनी जॉइन करने जा रहे हैं तो आपको पैन कार्ड चाहिए होता है। दरअसल, अगर आप टैक्स के दायरे में आते हैं तो आपको इनकम टैक्स फाइल करने के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है
  • वहीं, कंपनियां कर्मचारी के जॉइन करने पर पैन कार्ड मांगते हैं। इसलिए आपके पास अगर पैन कार्ड नहीं है तो इसे बनवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed