फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan-Aadhaar Link: ऐसे जानें आपका पैन कार्ड आधार से है लिंक या नहीं, वरना हो सकती है ये दिक्कत

Mon, 06 Mar 2023 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Mar 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Pan-Aadhaar Card Link: how to check pan card linked with your aadhaar card
पैन कार्ड हुआ है आधार कार्ड से लिंक, कैसे पता करें? - फोटो : istock

Pan-Aadhaar Card Link: कई ऐसे दस्तावेज हैं जिनका पास में होना बेहद जरूरी होता है और अगर ये दस्तावेज न हों तो कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। जैसे- पैन कार्ड और आधार कार्ड। अगर कहा जाए कि ये दोनों दस्तावेज आज की जरूरत बन चुके हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत न हो। वहीं, इन दोनों दस्तावेजों को आपस में लिंक कराने के लिए काफी समय से कहा जा रहा है और अब इसकी तारीख 31 मार्च 2023 है। ऐसे में अगर आप इसे इस तारीख तक लिंक नहीं करवाते हैं, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है, तो तुरंत करवा लें। वहीं, अगर आपको ये याद नहीं कि आप ये काम कर चुके हैं या नहीं, तो आप परेशान न हों और आप घर बैठे ही ये जान सकते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो गया है या नहीं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Pan-Aadhaar Card Link: how to check pan card linked with your aadhaar card
पैन कार्ड हुआ है आधार कार्ड से लिंक, कैसे पता करें? - फोटो : istock

पैन आधार कार्ड से हुआ है लिंक या नहीं, तो घर बैठे ऐसे लगाएं पता:-

स्टेप 1

  • अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है, वरना ये वित्तीय वर्ष से निष्क्रिय हो जाएगा
  • ऐसे में अगर आप इसे करवा चुके हैं, तो ठीक और अगर आपको ये जानना है कि आपने पहले कभी अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया है या नहीं, तो आप ये जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाना होगा
Pan-Aadhaar Card Link: how to check pan card linked with your aadhaar card
पैन कार्ड हुआ है आधार कार्ड से लिंक, कैसे पता करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां पर कई विकल्प मिलेंगे
  • आपको इन सब में से ‘Link Aadhaar Status’ वाले विकल्प को ढूंढना है
  • फिर आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Pan-Aadhaar Card Link: how to check pan card linked with your aadhaar card
पैन कार्ड हुआ है आधार कार्ड से लिंक, कैसे पता करें? - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • फिर इस विकल्प को चुनने के बाद आपके साने एक नई विंडो खुलेगी
  • अब आपको 'View Link Aadhaar Status’ वाला विकल्प मिलेगा
  • इस पर क्लिक करें
विज्ञापन
Pan-Aadhaar Card Link: how to check pan card linked with your aadhaar card
पैन कार्ड हुआ है आधार कार्ड से लिंक, कैसे पता करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • जैसे ही आप 'View Link Aadhaar Status’ वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो आपको अपनै पैन कार्ड और आधार कार्ड के लिंक होने के बारे में पता चल जाएगा कि ये लिंक हुए हैं या नहीं
  • इसके लिए आपको स्क्रीन पर मैसेज के जरिए जानकारी मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed