PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई ऐसी योजनाओं का संचालन करते हैं जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को मिलता है। इनमें आर्थिक मदद करने के अलावा सस्ता व मुफ्त राशन योजना, घर बनाने के लिए आवास योजना, पेंशन और बीमा योजना जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। वहीं, किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इसी कड़ी में इस बार बीती 27 फरवरी को किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त भेजी गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में अब तक इस किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा ही हुआ है, तो आप चिंता न करें और परेशान होने की जगह आपको कुछ नंबर्स पर कॉल करनी है, जिनके बारे में आप आगे जानेंगे। हो सकता है कि यहां से आपको जो मदद मिले उससे आपको अटकी किस्त का लाभ आगे मिल सके। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...
{"_id":"640571b8922c5f97e10fe589","slug":"pm-kisan-yojana-toll-free-and-helpline-numbers-of-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-2023-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या आपको भी नहीं मिली 13वीं किस्त? तो तुरंत करें इन नंबर्स पर कॉल, बन सकता है काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या आपको भी नहीं मिली 13वीं किस्त? तो तुरंत करें इन नंबर्स पर कॉल, बन सकता है काम
Mon, 06 Mar 2023 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 06 Mar 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर क्या हैं?
- फोटो : Istock
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर क्या हैं?
- फोटो : Istock
- दरअसल, इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं किस्त जारी की, जिसमें लगभग 8 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खाते में 16 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा पैसे ट्रांसफर किए गए। वहीं, अगर लगभग 6 दिन बीतने के बाद भी आपको अब तक किस्त नहीं मिली, तो आप हेल्पलाइन नंबर्स और टोल फ्री नंबर्स पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर क्या हैं?
- फोटो : Istock
यहां कर सकते हैं संपर्क:-
- इस बार जारी हुई 13वीं किस्त के लाभ से अगर आप वंचित रह चुके हैं, तो ऐसे में आप कुछ नंबर्स पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर क्या हैं?
- फोटो : Istock
- वहीं, आप टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं और यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है। आप 155261 नंबर पर और टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल कर सकते हैं। यहां आप किस्त के न आने के बारे में बताकर उचित मदद पा सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर क्या हैं?
- फोटो : istock
- आप चाहें तो मदद के लिए पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर कॉल की जा सकती है। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 पर भी कॉल कर सकते हैं।